The Lallantop

बीमा की रकम के लिए जहर भरी कॉफी पति को देती थी, उसने कैमरा लगा कर पकड़ लिया

अमेरिका के एरिज़ोना में एक महिला ने अपने ही पति को कॉफी में ब्लीच पाउडर मिलाकर मारने की कोशिश की. पति का आरोप है कि उसने ये सब इंश्योरेंस पॉलिसी की रकम हासिल करने के लिए किया.

Advertisement
post-main-image
हत्या की कोशिश के आरोप में कोर्ट ने महिला को तीन साल के प्रोबेशन पर भेज दिया. (फोटो- X, @Bubblebathgirl, स्क्रीनग्रैब)

अमेरिका के एरिज़ोना में अपने ही पति को मारने की कोशिश करने के आरोप में एक महिला को तीन साल के प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर भेज दिया गया है. बता दें कि आपराधिक कानून में प्रोबेशन वो समय होता है, जब आरोपी  को जेल से बाहर कड़ी निगरानी में रखा जाता है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रोबेशन के दौरान इस महिला का मेन्टल हेल्थ ट्रीटमेंट कराना अनिवार्य है. जो सजा के तुरंत बाद प्रभावी हो गया. साथ ही कानूनी टीम की मौजूदगी में ही वो अपने पति से मिल सकेगी. महिला पर आरोप है कि उसने पति के जीवन बीमा का लाभ उठाने के लिए ऐसा कदम उठाया था (Woman caught poisoning husband).

Advertisement
कॉफी में जहर की मिलावट का पूरा खेल

साल 2023 में मेलोडी फेलिकानो जॉनसन और रॉबी जॉनसन के बीच कुछ कारणों से तलाक होने वाला था. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट  के मुताबिक तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक वे जर्मनी और एरिज़ोना में एयरमैन के ड्यूटी स्टेशन पर एक साथ रहा करते थे. दरअसल, रॉबी अमेरिकी वायु सेना में काम करते हैं. दोनों का एक बच्चा भी है. मेलोडी रॉबी को रोजाना सुबह कॉफी बनाकर देती थी. लेकिन कॉफी का स्वाद कुछ अलग होता था. यूं कहें रॉबी को कॉफी के स्वाद में कुछ गड़बड़ी लगने लगी थी. उन्हें शक हुआ कि जो कॉफी मेलोडी उनके लिए बनाती हैं वो नॉर्मल कॉफी तो नहीं है. कोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक रॉबी ने शक के बाद कॉफी पीना बंद कर दिया. लेकिन मेलोडी के सामने कॉफी पीने का नाटक करते रहे. 

खुलासे के लिए घर में कैमरे

जर्मनी से एरिज़ोना वापस आने के बाद रॉबी ने मामले की तह तक जाने के लिए अपने घर में जगह -जगह छिपे हुए कैमरे लगा दिए. फिर 16 जुलाई, 2023 को रिकॉर्ड वीडियो में मेलोडी को एक छोटे कंटेनर में ब्लीच डालते हुए देखा गया. कुछ ही देर बाद वो किचन में उस ब्लीच को कॉफी मेकर में डालती दिखी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पत्नी ने पति को दारू में जहर देकर मारा और घर में गाड़ दिया

जीवन बीमा के लिए पूरा खेल

इस वीडियो को देखने के बाद रॉबी का शक यकीन में बदल गया. पुलिस को सबूत पेश करने के लिए रॉबी ने कॉफी का परीक्षण करते हुए अपना भी एक वीडियो बनाया. टेस्ट में सामने आया कि कॉफी में क्लोरीन की मात्रा अधिक थी. उन्होंने टक्सन पुलिस विभाग को ये वीडियो शेयर किया. जिसके बाद 18 जुलाई को मेलोडी को हिरासत में ले लिया गया था. कोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक रॉबी का मानना ​​है कि उनकी पत्नी मेलोडी ने जीवन बीमा का लाभ लेने के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी. 

Advertisement

वीडियो: Reel बनाने से रोका, मायकेवालों के साथ मिलकर पति को मार डाला

Advertisement