पति के सेक्शुअल अब्यूज से बचाने के लिए बेटियों का गला काटा
सिकंदराबाद के मराद्पल्ली इलाके की घटना.
Advertisement

Source: Twitter
हैदराबाद में एक मां ने अपनी दो बेटियों का गला काट दिया. इस शक में कि उसका पति अपनी बड़ी बेटी का सेक्शुअल हैरेसमेंट करता था. एक लड़की तीन साल की थी और दूसरी 7 साल की. औरत को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना सिकंदराबाद के मराद्पल्ली इलाके की है. औरत का नाम रजनी है जिसकी उम्र 41 साल है. रजनी का कहना है कि उसे शक था कि उसका पति उसकी बड़ी बेटी को सेक्शुअली अब्यूज करता था. रजनी हाउसवाइफ है और बच्चियों के साथ घर पर अकेली थी. उसे कई दिनों से इस बात का शक था कि उसका पति उसकी बेटी के साथ अकेले में यौन हिंसा करता था. इसलिए रजनी ने एक कांच की बोतल को तोड़ कर उससे अपनी बेटियों का गला रेत दिया. फिर जा कर पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया. रजनी ने पुलिस को बताया कि उसे बीते कुछ महीनों से अपने पति पर शक था. ये शक और तगड़ा होता गया क्योंकि उसकी बेटी अपने पिता को देख कर डर जाया करती थी. उसने अपने पति से इस बारे में बात करने की कोशिश भी की. लेकिन उसके पति ने बात को टाल दिया. पुलिस ने रजनी के पति से भी पूछताछ की. लेकिन फिलहाल उसे सेक्शुअल अब्यूज का दोषी साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)


