The Lallantop

गरीब रिक्शा वाले को धूप ना लगे, पीछे बैठी महिला ने अपने छाते से छांव कर दी!

हर कोई तारीफ कर रहा है

Advertisement
post-main-image
फोटो- सोशल मीडिया (हितेश गुप्ता)

सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल (Social Media Viral Videos And Photos) होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसी ही एक फोटो (Woman Put An Umbrella Over Rickshaw Driver In The Hot Sun) काफी देखी जा रही है. 40 डिग्री वाली चिलचिलाती धूप में एक चालक रिक्शा चला रहा है. धूप तेज है तो महिला ने अपना छाता उसके सिर पर कर दिया ताकि उसे धूप ना लगे. महिला का ये काम लोगों को काफी पसंद आ रहा है. तस्वीर उत्तर प्रदेश से सामने आई है. कैद दैनिक जागरण के फोटो पत्रकार हितेश गुप्ता ने की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फोटो बुलंदशहर के काला आम चौराहा की है. इसमें एक महिला रिक्शा में बैठी है. चालक रिक्शा चला रहा है. धूप तेज है. महिला ने पूरा मुंह स्कार्फ से ढका हुआ है. महिला के पास एक छाता है. महिला ने देखा कि रिक्शा चालक को तेज धूप में पसीना आ रहा है. तुरंत महिला ने छाता खोला और रिक्शा चालक के सिर पर कर दिया. इससे रिक्शा चालक का धूप से बचाव हो गया. ये फोटो काफी वायरल हुई है. पहले आप भी देखिए ये वायरल फोटो....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोटो में दिख रही महिला मुस्लिम और रिक्शा चालक हिंदू है. लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द से जोड़कर देख रहे हैं. महिला का नाम हुमा है और वो पेशे से एक टीचर हैं. स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर आ रही थीं. तभी ये वाकया हुआ. कैमरामैन ने सीन अपने कैमरा में कैद कर लिया. यहां से ये वायरल है. लोग इसे जमकर रीशेयर कर रहे हैं. लोग महिला के काम की तारीफ कर रहे हैं. कई बड़े लोगों ने भी फोटो शेयर की है.

Advertisement

लोगों को तो ये फोटो काफी पसंद आ रही है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: इमरान प्रतापगढ़ी के पुराने फोटो-वीडियो और शेर वायरल, अतीक अहमद की तारीफ़ पर घिरे

Advertisement
Advertisement