The Lallantop

ईरान ने अब अमेरिका का F-15E फाइटर जेट गिराया, अधिकारी ने की पुष्टि, पायलट की तलाश

ईरान ने एक अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरान के दावे की पुष्टि भी कर दी है. ईरान ने इस जेट के पायलटों को पकड़ने या मारने वालों के लिए ईनाम की भी घोषणा की है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को मार गिराने का दावा किया है. (फाइल फोटो, इंडिया टुडे)

ईरान ने एक अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराने का दावा किया है. एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरान के इस दावे की पुष्टि कर दी है. ये ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में पहला ऐसा मौका है, जब ईरान द्वारा अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के दावे की पुष्टि हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से ईरान द्वारा अमेरिकी फाइटर जेट मार गिराए जाने की पुष्टि की है. नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि इस विमान के क्रू (पायलट) की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. उसने इससे आगे कोई जानकारी नहीं दी है.

दूसरी तरफ पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) या फिर सेंट्रल कमांड की ओर से अभी ईरान के दावे पर कोई जवाब सामने नहीं आया है. अमेरिका की ओर से इस दावे का खंडन भी नहीं किया गया है. वहीं ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के गवर्नर ने फाइटर जेट के क्रू (पायलट) को पकड़ने या मारने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने का ऐलान किया है.

Advertisement

इससे पहले ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक लोकल चैनल ने दावा किया कि एक अमेरिकी पायलट अपने विमान से बाहर कूदकर दक्षिण-पश्चिमी ईरान के इलाके में जाकर गिरा है. चैनल के एंकर ने बताया, 

यदि आप किसी पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों के हवाले करते हैं तो आपको बढ़िया इनाम दिया जाएगा. अगर आपको आकाश में कोई हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर दिखाई दे तो उसको निशाना बनाने की कोशिश करें.

इस्लामी रिपब्लिक ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी पायलट के सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी है. IRIB ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में पश्चिमी एशिया का मैप है. IRIB ने मैप की ओर इशारा करते हुए लिखा, 

Advertisement

इसी इलाके में अमेरिका और ईरान सुबह से दो अमेरिकी पायलटों की तलाश कर रहे हैं.

इससे पहले तड़के सुबह ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक अमेरिकी F35 विमान को मार गिराने का दावा किया था. लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से ईरान के इस दावे का खंडन किया गया था. सेंट्रल कमांड ने कहा कि सभी अमेरिकी फाइटर जेट को ट्रैक कर लिया गया है.

वीडियो: ईरान ने F35 जेट गिराने का किया दावा, अमेरिका का जवाब आया

Advertisement