The Lallantop

15 साल से लटकी थी शादी, डस्टबिन ने करा दी

इससे भी चौंकने वाली बात खबर के आखिरी में पढ़ने को मिलेगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अपने देश में मिडिल क्लास की लव स्टोरी कैसे खत्म होती है? लड़का सीवी लेकर दफ्तरों के चक्कर काट रहा होता है. तमाम चक्करों के बाद उसके जूतों के सोल घिस जाते हैं. नौकरी मिलती है तो ऐसी कि एक सैलरी में जूते भी न आएं. ससी कपूर की फिल्में याद करो तो बेरोजगार आदमी की चप्पलें घिस जाती थीं. इसी बीच उनकी हिरोइन की शादी किसी प्राइमरी स्कूल टीचर या साधन सहकारी समिति के सचिव से हो जाती. इस तरह लव स्टोरी का खात्मा होता. लेकिन वाटरलू में एक जोड़े के साथ ऐसा नहीं हुआ. उसके 15 साल के प्यार की हैप्पी एंडिंग हुई है. वो भी एक कचरे के ढेर में फेंके गए लॉटरी के टिकट की वजह से.
Image: Handout
Image: Handout

जोएन जॉनसन 37 साल की हैं. दो बच्चों की मां हैं. न्यू इयर की शाम गई थीं मीट शॉप पर. वहां जाकर पता चला कि एक तीन ब्रिटिश पाउंड कीमत वाली टिकट के नाम 66 हजार पाउंड की लॉटरी निकली है. फिर उसको याद आया ये तो वही टिकट है जिसे उसने तीन दिन पहले कचरे में फेंक दिया था. क्योंकि ऐसे टिकट वो अक्सर खरीदती थी. कभी जीती वीती नहीं थी.
पता चलते ही वो अपने घर की तरफ भागी. जहां डस्टबिन में उस टिकट को फेंका था. वहां पहुंची तो देखा कि क्रिसमस का कचरा वहां से लोड होकर जा चुका था. सिर्फ एक बैग बचा था. उसमें खोजा तो वह टिकट मिल गया. वापस दौड़कर दुकान पर गई तो कांप रही थी. दुकानदार ने उनको एक कप कॉफी दी और कहा 'ठंड रखो मैम.'
ये सब लिखा पढ़ी करने के बाद वो गई डिलेन ओ कॉनर के पास. ये आदमी कार सेल्स मैन है. डिलेन के पास जाकर उसे वादा याद दिलाया. शादी का. जो उसने 15 साल पहले किया था. और पैसे न होने की वजह से वो सपना कभी पूरा नहीं हुआ.
Lottery_02

 
अब दोनों शादी की तैयारियों में मशगूल हैं. इस गर्मी दोनों हैप्पिली मैरिड हो जाएंगे. एक और बात चौंकने वाली बता देते हैं. जोन असिस्टेंट टैक्स अफसर हैं इस वक्त. अपने यहां कोई अफसर इतना इंतजार क्यों करता?


ये भी पढ़ें:
इस सांस रोकने वाले वीडियो में एक ही चीज अच्छी है, हैप्पी एंडिंग

 

Advertisement
Advertisement