लल्लनटॉप वीडियो देखें-
वो वर्ल्ड कप टीम जिसमें आंद्रे रसल और क्रिस गेल मिलकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ेंगे
वेस्टइंडीज ने अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया है.
Advertisement

इन दोनों का मेल वेस्टइंडीज के लिए जिताऊ साबित हो सकता है.
25 अप्रैल. वो तारीख जब 2019 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली हर टीम को अपने 15 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को सौंप देनी थी. इससे एक दिन पहले वेस्टइंडीज ने भी अपनी लिस्ट जारी कर दी है. यानी वेस्टइंडीज की वर्ल्ड कप टीम की घोषणा हो गई है. तो सबसे पहले नजर डाल लेते हैं विडींज के इन 15 प्लेयर्स पर- 1. जेसन होल्डर (कप्तान)
2. क्रिस गेल
3. एविन लुइस
4. डैरन ब्रावो
5. शिमरॉन हेटमायर
6. शे हॉप (विकेटकीपर)
7. निकोलस पूरन (विकेटकीपर)
8. कार्लस ब्रेथवेट
9. आंद्रे रसल
10 एशले नर्स
11. शैनन गेब्रियल
12. फेबियन एलन
13. केमार रोच
14. ओशेन थॉमस
15. शेल्डन कॉट्रेल
ये है टीम वीडिंज. जो 31 मई को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. अब इस टीम की खास बात क्या है इस पर आते हैं. सबसे पहले इसमें आंद्रे रसल और क्रिस गेल को जगह मिली है. अभी तो आईपीएल में ये दो अलग अलग टीमों के लिए खेल रहें हैं. मगर वर्ल्ड कप में ये दोनों एक ही टीम के लिए उतरेंगे. रसल ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2018 में खेला था. आईपीएल में रसल ने अभी तक 217 के स्ट्राइक रेट और 65 के औसत से 392 रन बनाए हैं. साथ में 7 विकेट भी निकाले हैं. कहने का मतलब ये कि आंद्रे रसल को सिर्फ वेस्टइंडीज की टीम ही नहीं, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं. आईपीएल में अपनी पारियों से खूब फैन फॉलोइंग बंटोरी है रसल ने. रसल के अलावा क्रिस गेल को भी इस वर्ल्ड कप में दुनिया देखना चाहती है. गेल पहले ही कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और इसके बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे. गेल 40 साल के होने वाले हैं और विडीज के लिए 289 वनडे खेल चुके हैं. आईपीएल से पहले गेल इंग्लैंड में 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलकर आए थे जहां 106 से ऊपर के औसत से रन बनाए हैं गेल ने. इनके अलावा सुनील नारायण को टीम में जगह नहीं मिली है. वेस्टइंडीज को लगता है कि इंग्लैंड में स्पिनर्स की ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि कंडीशन्स सीमर्स फ्रेंडली हैं. शिमरॉन हेटमायर और शे हॉप दो ऐसे यंग खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज के लिए कुछ खास कर सकते हैं. दो और खिलाड़ी हैं जिन्हें इस स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. एक हैं कीरन पोलार्ड और दूसरे हैं मार्लन सैम्युल्स.
इंडिया टु़डे को दिए अपने एक इंटरव्यू में क्रिस गेल ने कहा है कि ये वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज का होने वाला है क्योंकि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है. ये उनका पांचवां वर्ल्ड कप भी है. इस बार उम्मीद कीजिए कि 14 जुलाई को 1983 की तरह लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया और वेस्टइंडीज आमने सामने हों. मगर गेल यहां विंडीज को जिताने के लिए जी जान लगाने की बात कर रहे हैं.
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
Advertisement











