The Lallantop

आमिर ख़ान ने इन दो लड़कियों को इंटर्न क्यों रखा है?

इसके पीछे एक खास कारण है जो सिर्फ हम बताएंगे.

Advertisement
post-main-image
मि. ख़ान की दोनों इंटर्न.
आमिर बाबू मार्केटिंग जीनियस हैं. इस बार तुर्रा ये लाए हैं कि फिल्मों और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े छात्रा/छात्राओं को अपने यहां इंटर्नशिप करने का मौका देंगे. कथित तौर पर उन्हें निजी तौर पर ट्रेनिंग देंगे. ये भी कि उन्हें हर साल ढेरों लोगों के निवेदन आते हैं लेकिन टाइम नहीं है इसलिए ऐसा नहीं कर पाते.
लेकिन अब उन्होंने दो लड़कियों को इंटर्न रखा है. अब अगली अप्रैल से दो नए स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप करने देंगे. अब अगली अप्रैल को क्या होगा ये तो 'पीके' ही जानता है, अभी के लिए उन दो लड़कियों की बात करेंगे जिनके भाग खुल गए हैं.

इनमें पहली हैं फ़ातिमा शेख़ और दूसरी हैं सान्या मल्होत्रा.

अगर आपको याद हो तो ये फातिमा वही हैं जो कमल हसन, तबु और अमरीश पुरी अभिनीत 'चाची 420' में कमल के पात्र की बेटी के रोल में थीं. वही वाली छोटी सी गुड़िया जिसके गालों में गड्ढे पड़ते थे. हाल के वर्षों में उन्होंने 'आकाश वाणी' और 'बिट्‌टू बॉस' जैसी फिल्मों में भी काम किया लेकिन बात नहीं बनी.
फातिमा.
फातिमा.

वहीं सान्या दिल्ली की रहने वाली हैं. वे प्रशिक्षित बैले डांसर हैं.
सान्या.
सान्या.

अब सबसे बड़ी बात, कि ये दोनों बालिकाएं ही आमिर की आने वाली फिल्म 'दंगल' में उनकी बेटियों के रोल में हैं. अब इस तथ्य के बाद ये बात थोड़ी स्पष्ट हो जाती है कि इंटर्नशिप वाला तुर्रा आमिर ने प्रमोशन के लिए ही छोड़ा है. असल में जब साथ में फिल्म कर ली तो इससे बड़ी इंटर्नशिप भला क्या होगी? ऐसा मौका तो फिल्म कोर्स और फिल्मी नौकरी में भी नहीं मिलता.
'दंगल' में फातिमा जहां महावीर फोगाट की बड़ी बेटी गीता बनी हैं, वहीं सान्या उससे एक साल छोटी बबीता फोगाट के रोल में नजर आएंगी. दोनों ही पात्र भारत की जानी-मानी पहलवान हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement