The Lallantop

कहां हैं आजकल 'ये दिल आशिक़ाना' वाली एक्ट्रेस?

याद हैं ये और इनके होंठ के नीचे काला तिल?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हमारे बचपन का एक गाना है जिसे हमने घरों में कम, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफ़र करते हुए ज्यादा सुना है. 'ये दिल आशिकाना.' इसी फिल्म का एक और गाना था, 'उठा ले जाऊंगा, तुझे मैं डोली में' जो उतना ही सुना गया. हालांकि इस गीत पर बना एक देसी गीत ज्यादा चला: उठा ले जाऊंगा तुझे अरहरिया में देखती रह जाएंगी अम्मा तुम्हारी हाय क्या चाल, है माल, है गाल... आगे न ही सुनें तो बेहतर है क्योंकि बोल जरा 18+ हैं. स्वर था दिवाकर द्विवेदी का. जाने ओरिजिनल सिंगर कुमार सानू ने इस गीत को सुना है या नहीं. नहीं सुना होगा. वरना अबतक ठीक नहीं होते. खैर. ओरिजिनल गाना 'ये दिल आशिकाना' फिल्म का है. फिल्म तो कुछ ख़ास चली नहीं. मगर गाने खूब चले. आज भी चल रहे हैं. दो दिन तो गुजारिए उत्तर प्रदेश में. गाने हमने खूब गाए मगर कभी ये नहीं सोचा कि ये दोनों हीरो-हिरोइन कहां खो गए. ख़ासकर हिरोइन, जिन्हें एकाध और फिल्मों में देखा गया था. कौन हैं ये एक्ट्रेस, जिनके होंठ के नीचे काला तिल उनकी पहचान बन गया था? jividha 4
एक्ट्रेस हैं जीविता शर्मा. अलग-अलग रीजनल सिनेमा में काम करने के बाद इनके नाम का एक उच्चारण नहीं बचा. जिविधा, जीविथा, जीविधा. अधिकतर जगह इनका नाम जीविधा लिखा गया है.
jividha 3 जीविधा ने अपने करियर की शुरुआत ऐश्वर्या राय (बच्चन) और सुभाष घई के साथ की. फिल्म थी ताल. ऐश्वर्या के साथ सफ़ेद कपड़ों में नाच रही दो लड़कियां याद हैं? 'ताल से ताल मिला'... पर. उसमें से एक जीविधा थीं. चूंकि वो साइड एक्ट्रेस थीं, इसलिए उन्हें याद नहीं रखा गया. फिर जब 'ये दिल आशिकाना' आई तो उनको क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू नहीं मिले. फिल्म के बाद इंडिया टुडे ने लिखा था कि जीविधा में कोई स्पार्क नहीं है. मगर जीविधा दूसरी इंडस्ट्रीज में सेट हो गईं. इनका प्रोफाइल लो रहता है. और कई दिनों बाद आज इनकी तस्वीर देखकर आपको अच्छा लगेगा. अब पहले सी यंग नहीं है, ज़ाहिर है. इनका डेब्यू 1998 में तमिल फिल्म 'काढले निम्मधि' से हुआ था. फिर अगले साल आई 'ताल' और 2002 में 'ये दिल आशिकाना'. jividha 2 बॉलीवुड में कुछ ख़ास न कर पाने के बाद ये पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शिफ्ट हुईं, जहां इनको पहली फिल्म गुरदास मान के साथ मिली. फिल्म का नाम था 'मिनी पंजाब'. इनको पंजाबी फ़िल्में करने में कोई तकलीफ नहीं होती क्योंकि ये खुद दिल्ली के पंजाबी परिवार से हैं. पंजाबी में डेब्यू के बाद के पंजाबी फ़िल्में करती रही हैं. और फ़िलहाल भी एक्टिंग के फील्ड में ही हैं.
वीडियो देखें:
ये भी पढ़ें: गुस्साए कोहली भड़भड़ाते घुस गए रेफरी के केबिन में विराट कोहली की टी-शर्ट पर लोगो के नीचे ये नंबर क्यों लिखा है? अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इतना टोल लेंगे, इतना टोल लेंगे कि... थंडरबोल्ट: सबसे जांबाज मिलिट्री ऑपरेशन, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू के भाई शहीद हुए थे

Advertisement
Advertisement