- कौन हैं चंदू बाबूलाल चौहान
सस्पेंस: भारतीय जवान चंदू बाबूलाल को पाकिस्तान ने कब पकड़ा?
वहीं इंडियन आर्मी के जवान के पकड़े जाने की खबर उनकी नानी को मिली तो उनकी मौत हो गई.
Advertisement

सोर्स: ट्विटर
चंदू बाबूलाल चौहान की नानी की मौत हो गई. उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जब उन्हें नाती के पकडे जाने के खबर मिली. पैंसठ साल की लीलाबाई ये झटका सह नहीं पाईं. सिर्फ सिपाही नहीं मरते, युद्ध अपनी कीमत वसूलते हैं, और अभी तो युद्ध की बस लफ्फाजी चल रही है. लेकिन इस सबके बीच एक नया सवाल सिर उठा रहा है. आर्मी वाले कहते हैं कि बाबूलाल को गुरुवार को पकड़ा गया. जबकि गांव वाले कहते हैं कि उन्हें तो ये खबर बुधवार को ही मिल गई थी. भूषण चंदू के बड़े भाई हैं. चंदू बाबूलाल 23 साल के हैं. महाराष्ट्र के धुले जिले के वोरबीर गांव में रहते हैं. वो 37वीं राष्ट्रीय रायफल के जवान हैं. उनके भाई भी मिलिट्री में ही हैं.
Advertisement









