The Lallantop

जब ऐश्वर्या ने इंडिया का मजाक उड़ाने वाले मशहूर कॉमेडियन को सबके सामने चुप करा दिया

वो भी उसी के अमेरिकन टीवी शो पर जाकर.

Advertisement
post-main-image
ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में दिखाई दी थीं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है. ये क्लिप है एक अमेरिकन मशहूर रोस्ट-इंटरव्यू टीवी शो का. शो का नाम है दी डेविड लेटरमैन शो. यहां डेविड लेटरमैन नाम का आदमी इंटरव्यू कम, मज़े ज़्यादा लेता है. कॉमेडी कर रहे लेटरमैन का पाला ऐश्वर्या राय से पड़ा तो इन्हें समझ आया कि इंडिया अंग्रेजों के स्टीरियोटाइप के अलावा और भी बहुत कुछ है. ये बात है 2005 की, जब ऐश्वर्या हॉलीवुड में भी करियर तलाश रही थीं. 2004 में उनकी पहली हॉलीवुड पिक्चर 'ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस' रिलीज़ हुई थी. फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐश्वर्या अमेरिका के मशहूर शोज़ में जा रही थीं. इसी दौरान वो द डेविड लेटरमैन शो में पहुंची थीं. पहले डेविड ने ऐश्वर्या को इंट्रोड्यूस किया और फिर अपने सारकास्टिक सवालों के बाण छोड़ने लगे. इस दौरान डेविड ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या वो अपने पैरेंट्स के साथ रहती हैं? जवाब आया- हां. अगला सवाल, क्या ये सही है कि इंडिया में बच्चे बड़े होने के बाद भी अपने पैरेंट्स के साथ रहते हैं? विदेशों में ये इंडिया के बारे में आम धारणा है. इसका जवाब ऐश्वर्या ने डेविड को उनकी ही भाषा में दिया. ऐश्वर्या ने कहा-
''अपने पैरेंट्स के साथ रहना ठीक बात है. और ये इंडिया में कॉमन भी है. क्योंकि हमें अपने मम्मी-पापा से रात के खाने पर मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेना पड़ता.''
अपने इस सवाल की मदद से ऐश्वर्या और इंडिया को टीवी पर ट्रोल करने की कोशिश नाकाम हो गई. वो वीडियो आप यहां देख सकते हैं: हालांकि ऐश्वर्या ने हॉलीवुड में अपनी पारी छोटी ही रखी. 'ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस' के अलावा वो 'दी स्पाइस ऑफ मिस्ट्रेस' (2005), 'प्रोवोक्ड', 'दी लास्ट लीजन' (2007) और 'द पिंक पैथर 2' (2009) जैसी कुल पांच फिल्मों में नज़र आईं. 2010 में ऐश्वर्या ने 'गुज़ारिश' में काम करने के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. 2015 में 'जज़्बा' से वापसी की और आखिरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'फन्ने खां' (2018) में दिखी थीं.
वीडियो देखें: जब अक्षय कुमार ने अपना अवॉर्ड आमिर खान को दे दिया

Advertisement
Advertisement