Sorry, Not for this group.
व्हॉट्सऐप पर जो मैसेज दोस्तों के ग्रुप में भेजना था, वो जब फैमिली वाले ग्रुप में चला जाए तो इस मैसेज के अलावा कोई और चारा नहीं बचता. सबसे बुरी हालत तो तब होती है जब ऐसा-वैसा कोई मैसेज ऑफिस वाले ग्रुप में पड़ जाता है. यही लगता है कैसे इस मैसेज को रोकें. कैसे डिलीट करें मगर ऐसा कोई ऑप्शन ही नहीं है. और ये तो कुछ भी नहीं. आपको एक किस्सा बताते हैं, सुनिए-एक हमारे कानैपुर वाले दोस्त हैं. ऊ तो सरऊ अपने फोन का इंटरनेट ही हफ्ता भर तक बंद किए रहे. हमे बताए कि एक मैसेज गलती से ऑफिस वाले ग्रुप में डाल दिया था. वो ना पहुंच पाए, यही लिए इंटरनेट बंद किए बैठे हैं. मगर फिर उनके साथ हो गया कांड. एक दिन ऑफिस में फंस गए. काहे से उसी ऑफिस ग्रुप में उनके लिए एक मैसेज आया था. वो भी बॉस का. पर उनका इंटरनेट तो बंद पड़ा था. सो मैसेज नहीं पढ़ पाए. फिर मजबूरी में इंटरनेट शुरू किए और वो मैसेज ग्रुप में पहुंच गया, जिसके लिए नेट बंद कर बैठे थे. बिचरऊ की दोबारा क्लास लग गई.

कई बार व्हॉट्सऐप पर भेजा गया मैसेज फजीहत करवा देता है.
माने बड़ा रायता है ये. व्हॉट्सऐप पर भेजे हुए मैसेज का हाल कमान से छोड़े तीर सा है, जो रुक नहीं सकता. एक बार गया सो गया. सो अब इस रायते को समेटने का फैसला व्हॉट्सऐप ने कर लिया है. व्हॉट्सऐप के नए फीचर को सबसे पहले बताने वाली WABetaInfo वेबसाइट के अनुसार, व्हॉट्सऐप जल्द ही भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर लाने वाला है. इसकी अफवाहें तो काफी दिनों से उड़ रही थीं. मगर अब इसकी बीटा टेस्टिंग शुरू हो गई है. इस फीचर में एक डिलीट फॉर एवरीवन(Delete For Everyone) का ऑप्शन रहेगा.
7 मिनट का ही टाइम मिलेगा
इस फीचर के तहत मैसेज को भेजने के 7 मिनट के अंदर ही उसे डिलीट किया जा सकेगा. उसके बाद कुछ नहीं हो सकेगा. मगर ऐसा तब ही हो सकेगा जब ग्रुप में शामिल सभी लोगों के पास अपडेटेड वर्जन हो. मैसेज डिलीट होने के बाद उस जगह पर this message was deleted लिखकर आ जाएगा. ये सभी रेसिपियंट्स को दिखेगा. ये फीचर आईओएस, एंड्रॉयड, विंडोज जैसे हर वर्जन के लिए होगा. तो सभी लोगों से दरख्वास्त है कि व्हॉट्सऐप के अपडेट नोटिफिकेशन का ध्यान रखें. वो कभी भी आ सकता है.

व्हॉट्सऐप पर मैसेज डिलीट होने की खुशी कुछ ऐसी होगी.
कैसे डिलीट होगा मैसेज
मैसेज डिलीट करने का तरीका बेहद आसान होगा. इसके लिए बस मैसेज को टैप करना होगा. इस पर डिलीट का ऑप्शन आएगा. उस पर क्लिक करने पर डिलीट फॉर एवरीवन को सेलेक्ट करना होगा और मैसेज डिलीट हो जाएगा. एक और खास बात ये है कि ये मैसेज टेक्सट, विजुअल, जिफ या वीडियो भी हो सकता है. उन्हें भी आप डिलीट कर सकेंगे.
लल्लनटॉप वीडियो देखिए-
ये भी पढ़िए :
श्याम रंगीला का इंटरव्यूः मोदी और राहुल के बाद वे अब इस चर्चित नेता की मिमिक्री करने वाले हैं
वाट्सएप का नया फीचर लीक, बमचक काट देगा
फेसबुक का वो कमाल का फीचर, जिसके बारे में हमें पता ही नहीं
वाट्सएप दो और नए फीचर ले आया, आपकी मुश्किल आसान हो जाएगी












