व्हाट्सएप वाले कुछ न कुछ नया करते रहते हैं. तभी तो आदमी घुसा रहता है उसमें. पता अब व्हाट्सएप वाले क्या कर रहे हैं. नई-नई इमोजी ला रहे हैं. व्हाट्सएप बीटा पर बड़े दिन से इसको लेकर चाईं-चुआं मचा था, लेकिन अब सब पक्का हो गया है. बस मार्केट में गिराने की देर है. 100 से ज्यादा नई इमोजी लाए हैं.

अगली बार जब आप व्हाट्सएप अपडेट करेंगे. इमोजी में अब से उल्टे-उल्टे मुंह आएंगे, शैम्पेन की बोतल आएगी. झप्पी लेने वाला गोलू भी आएगा. रोबोट आएगा ही साथ में बीच वाली ऊंगली से सलामी देने के लिए भी इमोजी आएगी.

इसके अलावा टैप और होल्ड करके एप से ही वीडियो भी रिकॉर्ड हो जाएगा. जैसे ऑडियो रिकॉर्ड होता है. माने सेल्फी वाला वीडियो भी भेज पाएंगे. और जो कैमरा एप के अंदर ही खुलता है वो भी फास्ट हो जाएगा.