The Lallantop

नवाज शरीफ की नाक में दम कर रखा है इस केजरीवाल ने!

हर बात में विरोध करना ही आदत में शुमार है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अरविंद केजरीवाल ने तरक्की कर ली है. खबर पक्की है. पाकिस्तान को हराने की जुगत में लग गए हैं. अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए परेशानी का सबब बनते थे. अब नवाज शरीफ के पीछे पड़ गए हैं. वो भी इमरान खान की शक्ल में. ये हम नहीं कह रहे हैं. खुद पाकिस्तानी इस बात का लोहा मान चुके हैं कि इमरान खान, इमरान खान नहीं हैं बल्कि वो तो अरविंद केजरीवाल हैं.
हर बात में नुक्ताचीनी करना, कमी निकालना या फिर धरना देना पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान की आदत में शुमार हो गया है. नवाज शरीफ कुछ भी करते हैं, उसका जबरदस्त विरोध करना इमरान खान अच्छे से जानते हैं. पाकिस्तानी भी इमरान खान की हरकतों से तंग आ चुके हैं. अरविंद केजरीवाल ने ये उपलब्धि अभी हासिल नहीं की है. बल्कि काफी टाइम से इमरान खान पर हावी होते जा रहे हैं, जिससे नवाज शरीफ दुखिया गए हैं.
अब आप ही देखिए अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ लिए. जी मुझे तो शक है. सर्जिकल स्ट्राइक हुई है तो सबूत दो. पाकिस्तान को जवाब दो. इस पर पाकिस्तान मीडिया ने खूब मजे लिए. पाकिस्तानी मीडिया ने खूब तारीफ की केजरीवाल की. मगर कुछ ऐसे भी तो चुटकी लिए बिना नहीं रहे.
एक पाकिस्तानी ने फेसबुक पर लिख दिया, 'मोदी बाबू को अपने घर के ही सांप ने काट लिया. हाहाहा... कोई डॉक्टर भिजवा दो पाकिस्तान से.
डेली उर्दू न्यूज़ ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ये सर्जिकल स्ट्राइक करण जौहर ने शूट नहीं की है जिसका तुम सबूत मांग रहे हो.
करन जौहर ने शूट नहीं की सर्जिकल स्ट्राइक. source facebook
करण जौहर ने शूट नहीं की सर्जिकल स्ट्राइक. source facebook

आई लव इमरान खान ने अपने पेज पर लिखा, भारत की दूसरी बड़ी पार्टी के लीडर अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए और भारतीयों की ख़ुशी पर पानी फेर दिया. इस पेज को चलाने वाला पक्का इमरान खान है, जो कुछ भी बोल देता है तभी तो उसे भारत की दूसरी पार्टी 'आप' नजर आई, कांग्रेस नहीं.
2

इमरान खान क्यों हैं केजरीवाल

बुधवार को नवाज शरीफ ने POK के हालात पर चर्चा करने के लिए पार्लियामेंट जॉइंट सेशन बुलाया तो इमरान खान सनक गए. इस सेशन का बायकॉट कर दिया. वो भी केजरीवाल वाले अंदाज में. ट्वीट कर दिया कि नवाज शरीफ मनी लॉन्डरिंग और टैक्स चोरी में पकड़े गए हैं. उनका नाम पनामा लीक्स में भी आ चुका है. ये सब छिपाने के लिए ही वो ये सब ड्रामा कर रहे हैं. ये इमरान खान का विरोध पहली बार नहीं था. उससे पहले भी करते रहे हैं. इस विरोध की वजह से ही पाकिस्तानी उन्हें केजरीवाल कहते हैं. एक बार तो नवाज शरीफ के एक मंत्री सैयद रफीक ने इमरान खान को नसीहत दे डाली थी कि अगर इसी तरह विरोध और इल्जाम लगाने में लगे रहे तो पक्का केजरीवाल बन जाएंगे और लोग उन्हें इमरान खान नहीं इल्जाम खान कहना शुरू कर देंगे.
https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783569574822313984
https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783570511200677888
https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/783571547978170368
इमरान खान के इस फैसले पर मरियम मैडनेस ने ट्वीट किया. डिअर इमरान खान आप हमें बुजदिल, डाकू और अपराधी कह लो मगर जॉइंट पार्लियामेंट सेशन में शामिल हो जाओ.
https://twitter.com/mariamsmadness/status/783602373159706624

Advertisement
Advertisement