लॉकडाउन में सलमान खान अपने पिता से दूर हैं. इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस ने सलीम खान की शिकायत कर दी कि वो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
सुपरस्टार सलमान खान. हाल ही में उन्होंने उन लोगों की आलोचना की थी, जो लॉकडाउन में नियम नहीं मान रहे हैं. ऐसे लोगों को सलमान खान ने जोकर तक कह दिया था. लेकिन अब उनके पिता और सलीम खान की कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी है. कहा है कि सलीम खान, हर रोज घर से बाहर निकलते हैं. कोरोना वायरस के बावजूद. सलीम खान ने इसके पीछे हेल्थ को कारण बताया है.
क्या है मामला?.
पिंकविला की खबर के मुताबिक सलीम खान हर रोज बांद्रा प्रोमेनेड में आधे घंटे के लिए वॉक पर जाते हैं. बांद्रा के रेजिडेंस ने पिंकविला को बताया कि सलीम खान और उनके दोस्तों को बांद्रा प्रोमेनेड पर मॉर्निंग वॉक करते देखा. हम उन्हें लगभग पिछले 3 हफ़्तों से करीब आधे घंटे के लिए वॉक करते देख रहे हैं. वह सुबह 8.30 बजे आते है और 9 बजे तक वॉक करते हैं. बांद्रा के लोगों की शिकायत है कि जब कोरोना लॉकडाउन में हर किसी को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है. ऐसे में सेलिब्रिटी और उनके परिवार के लिए नियम अलग कैसे हो सकते हैं. इस बारे में बांद्रा पुलिस स्टेशन की सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने बताया,
हमें गुमनाम तरीके से एक तस्वीर मिली है, लेकिन तस्वीर में सलीम खान का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है. क्योंकि यह बैकसाइड से क्लिक किया गया है. रिपोर्ट के वेरिफिरेशन के बाद हम इस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
इस बारे में सलीम खान ने पिंकविला को बताया,
मुझे बैकपेन रहता है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं चलना जारी रखूं. मैं 40 साल से वॉक कर रहा हूं. डॉक्टरों का कहना है कि मैंने अचानक चलना बंद कर दिया तो मेरी बैक पर असर पड़ेगा. मेरे पास 30 अप्रैल तक सरकार की ओर से जारी पास है. मैं नियमों का पालन कर रहा हूं. मुझे मेडिकल ग्राउंड पर बाहर टहलने की इजाजत मिली हुई है.
उन्होंने आगे कहा,
मैं नियमों का पालन करने वाला नागरिक हूं. लेकिन लोगों ने इसलिए शिकायत की हम सेलिब्रिटी हैं. मैं अकेला नहीं हूं जो वॉक के लिए जाता हूं. मैं कई लोगों को देखता हूं जो अपने पेट्स के साथ वॉक के लिए आते हैं. लेकिन कोई उनकी शिकायत नहीं करता. आगे से मैं सुरक्षा का ध्यान रखूंगा और उम्मीद करता हूं कि लोग भी इसका ध्यान रखेंगे.
लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पिता से दूर हैं. सलमान खान इस समय अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं. वहां से तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. लोगों से नियम मानने की अपील भी कर रहे हैं.
शाहरुख खान ने कोरोना की लड़ाई में कितने रुपए दिए और लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं, जानिए