The Lallantop

महीने भर में 5 भारत रत्न की घोषणा, लेकिन ये सम्मान पाने वाले को मिलता क्या है?

भारत रत्न के साथ किसी भी तरह की कोई धनराशि नहीं दी जाती, तो फिर क्या दिया जाता है?

Advertisement
post-main-image
भारत रत्न सम्मान तांबे का बना होता है. उस पर प्लैटिनम का एक चमकता सूरज भी बना होता है. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

भारत सरकार ने 9 फरवरी को भारत रत्न (Bharat Ratna) के लिए तीन नामों का ऐलान किया. पूर्व-प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh), पूर्व-प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) और कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन (MS Swaminathan) को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा. इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व-मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया था. महीने भर के भीतर सरकार ने 5 भारत रत्न तय कर दिए, लेकिन पुरस्कार में मिलेगा क्या? आइए जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोई धनराशि नहीं मिलती

भारत रत्न पुरस्कार में एक मेडल और उसके साथ सर्टिफिकेट दिया जाता है. इसे पीपल के पत्ते के आकार में बनाया जाता है. खास बात ये है कि पुरस्कार के साथ किसी भी तरह की कोई धनराशि नहीं दी जाती. भारत रत्न जिन्हें दिया जाता है, उन्हें कई सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं. मसलन ये सम्मान पाने वालों को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है. अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा जाता है.

Advertisement
सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता मिलती है

जिन्हें भारत रत्न दिया जाता है, उन्हें सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रेसिडेंस में जगह देती है. उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है. वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है. राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में कई सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं.

कैसा दिखता है भारत रत्न?

भारत रत्न सम्मान तांबे का बना होता है. उस पर प्लैटिनम का एक चमकता सूरज भी बना होता है. इसके ठीक नीचे भारत रत्न लिखा होता है. वहीं, दूसरी तरफ अशोक स्तंभ की आकृति होती है. इसके ठीक नीचे भारत का ध्येय वाक्य 'सत्यमेव जयते' लिखा होता है. मेडल को पश्चिम बंगाल की अलीपुर टकसाल में बनाया जाता है. टकसाल वो जगह होती है, जहां सिक्के बनते हैं.

वीडियो: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने क्या कहा?

Advertisement

Advertisement