The Lallantop

कौन है वो सिख, जिनके नाम पर अमेरिका में 'वारिस अहलूवालिया डे' मनाया गया

किसी इंडियन को ऐसा सम्मान मिलना फख्र की बात है.

Advertisement
post-main-image
प्रोग्राम के दौरान वारिस अहलुवालिया, बिल डी ब्लासियो और ब्लासियो की बीवी. PTI
न्यूयॉर्क में 19 अक्टूबर 2016 को 'वारिस अहलूवालिया डे' घोषित किया गया. ये ऑनर अहलूवालिया को उनके काम की वजह से दिया गया. न्यूयॉर्क में किसी इंडियन को ऐसा सम्मान मिलना फख्र की बात है. अब आप सोच रहे होंगे ये अहलूवालिया कौन हैं.
अहलूवालिया सिख-अमेरिकन एक्टर हैं. और फैशन डिज़ाइनर हैं. पंजाब के अमृतसर में 1974 में पैदा हुए थे. पांच साल के ही थे इंडिया से जाकर न्यूयॉर्क में बस गए. उनकी पहली फिल्म साल 2004 में आई. नाम खुद पढ़ लो अंग्रेजी में है. The Life Aquatic with Steve Zissou. उनका The Grand Budapest Hotel में भी छोटा सा रोल है. 2015 में दीपा मेहता की भी एक फिल्म आई. नाम था 'बीबा ब्वॉयज़'. इसमें रणदीप हुड्डा के साथ अहलूवालिया भी थे.
वारिस अहलुवालिया
वारिस अहलुवालिया

हां, तो बात हो रही थी वारिस अहलूवालिया डे की. न्यूयॉर्क के मेयर डी ब्लासियो ने एक प्रोग्राम में अहलूवालिया डे मनाये जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि अहलूवालिया जो एक फैशन डिज़ाइनर , राइटर, एक्टर और मॉडल हैं, वो फख्र के साथ अपनी पगड़ी पहनते हैं. हमारे शहर और देश के नसमझ लोगों को एक पावरफुल मेसेज देते हैं. वो धार्मिक समझ और टॉलरेंस की पैरवी करते हैं. जो एक सोसाइटी के लिए बेहद जरूरी है. मेयर डी ब्लासियो ने ये स्पेशल प्रोग्राम अपने घर पर ही कराया.
अहलूवालिया इसी साल फ़रवरी में भी सुर्ख़ियों में थे, जब उन्हें मैक्सिको सिटी एयरपोर्ट पर स्पेशल जांच के लिए रोक लिया गया और उनसे पगड़ी उतारने को कहा गया. तब अहलूवालिया ने पब्लिक प्लेस में पगड़ी उतरने से इनकार कर दिया था और कहा था कि ये ऐसा ही है, जैसे किसी इंसान को सबके सामने कपड़े उतारने को बोला जाए. वो उस वक्त एक फैशन वीक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे. अहलूवालिया ने बताया था कि जब उन्होंने कहा कि वो बिना प्राइवेट कमरे में गए अपनी पगड़ी नहीं उतार सकते, तो उन्हें कहा गया कि वो प्लेन में सफर नहीं कर सकते, उन्हें किसी और प्लेन में टिकट बुक करानी होगी.
अहलूवालिया के सम्मान में बुधवार को जो प्रोग्राम हुआ, उसमें करीब 300-400 इंडियन-अमेरिकन लोग शामिल हुए. अपनी स्पीच में मेयर डी ब्लासियो ने कहा कि अगर किसी भी कम्युनिटी पर उनके विश्वास को लेकर कोई अटैक होता है. तो ये समझना चाहिए कि ये अटैक हम सब पर होता है. प्रोग्राम में बिल डी ब्लासियो की बीवी भी शामिल हुईं और उन्होंने येलो कलर की सलवार कमीज पहन रखी थी.


ये भी पढ़ें

स्पेशल रिपोर्ट, सीधे फ्रॉम अमेरिका, एक सांस में खींच जाओ

हमारे वैशाली से गणतंत्र 'चुराकर' ले गया था अमेरिका, अब देखो

 

Advertisement
Advertisement