The Lallantop

मेरे ट्विटर पर 5800 फॉलोवर हैं, पर यहां पर कितने लोग हैं?

नसीरुद्दीन शाह और कल्कि की फिल्म 'वेटिंग' इंडिया में रिलीज हो रही है, ट्रेलर भी आ गया है.

Advertisement
post-main-image
Source- Youtube
एक आदमी है, शिव कुमार. जो रोज सुबह उठता है, तैयार होता है, और अस्पताल पहुंच जाता है. अपनी बीवी के पास . जो लाइफ सपोर्ट पर पड़ी है. इस आदमी की उम्र गुजर गई है. चालीस साल तो शादी को हो गए. वहीं दूसरी तरफ एक लड़की है. तारा देशपांडे. जिसकी जिंदगी अभी शुरू हुई है. उसके भी पति का एक्सीडेंट हुआ. वो भी उसी अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर है. ये लड़की बनी है कल्कि. अब दोनों एक ही जगह पर खड़े हैं, बूढ़े! (पढ़ें नसीरुद्दीन शाह) के पास अनुभव थोड़ा ज्यादा है. दोनों अपने दुःख शेयर करते हैं, दोस्त बन जाते हैं. फिर क्या होता है ट्रेलर में देखिए. फिल्म भी देखिएगा. 27 मई को आ रही है. अनुराधा मेनन ने डायरेक्ट की है. प्रीति गुप्ता और मनीष मुंद्रा प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म दुबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, यहां अब आ रही है. लंदन एशियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए अनुराधा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है. https://www.youtube.com/watch?v=fhnbNJacdAQ

Advertisement
Advertisement