The Lallantop

रूस और अमेरिका के बीच हुए वार्ता में नहीं बुलाए जाने से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नाराज

US-Russia Talk : यूक्रेन के राष्ट्रपति Vlodymyr Zelensky ने US और Russia के बीच हुई शांति वार्ता पर सवाल उठाए हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ के बीच यूक्रेन में चल रहे जंग को खत्म करने पर 18 फरवरी को सऊदी अरब में शांति वार्ता हुई थी.

Advertisement
post-main-image
जेलेंस्की ने रूस - अमेरिका बातचीत पर सवाल उठाए हैं. (इंडिया टुडे)

सऊदी अरब (Saudi Arabia) की राजधानी रियाद में अमेरिका (US) और रूस (Russia) के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Vlodymyr Zelensky) ने सवाल उठाए हैं. यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर हुई थी. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई भी चर्चा यूक्रेन की भागेदारी के बिना नहीं होनी चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जिस समय सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत चल रही थी, उस समय जेलेंस्की तुर्की में थे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 

हम सबकुछ पारदर्शी चाहते हैं ताकि कोई पीठ पीछे कुछ तय न करे. हमें रूस-अमेरिकी वार्ता में आमंत्रित नहीं किया गया था. बाकी लोगों की तरह हमारे लिए भी यह हैरानी भरा था. हमें मीडिया से इसके बारे में पता चला.

Advertisement

जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका से साथ सुरक्षा गारंटी के मुद्दे पर आगे बढ़ने में और इस वार्ता में यूक्रेन के अलावा यूरोपीय संघ, तुर्की और ब्रिटेन को भी शामिल करना चाहिए. उन्होंने कहा,

 यूक्रेन किसी भी कीमत पर रूस द्वारा कब्जाए इलाकों को मान्यता नहीं देगा. पूर्व का इलाका हमारा है, क्राइमिया हमारा है. और वे सभी कस्बे और गांव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस सप्ताह होने वाली अपनी सऊदी अरब की यात्रा को भी 10 मार्च तक स्थगित करने की बात कही है.

Advertisement
रूस अमेरिका बातचीत पर ट्रंप ने क्या कहा

यूक्रेन में चल रहे जंग को खत्म करने के लिए सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के बीच हुई वार्ता को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘बहुत अच्छा’ बताया है. ट्रंप ने कहा कि मीटिंग के बाद से उन्हें शांति वार्ता पर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास है. उन्होंने कहा, 

 रूस कुछ करना चाहता है. वे बर्बरता को रोकना चाहते हैं. हर हफ्ते हजारों सैनिक मारे जा रहे हैं. ये मूर्खतापूर्ण है. हम इसका अंत चाहते हैं. यह एक निरर्थक युद्द है. अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा (युद्ध) कभी नहीं होता.

ये भी पढ़ें - रूस-यूक्रेन वॉर अब खत्म होने जा रहा है? ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की को राजी कर लिया!

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ के बीच यूक्रेन में चल रहे जंग को खत्म करने पर 18 फरवरी को सऊदी अरब में शांति वार्ता हुई थी.

वीडियो: दुनियादारी: रूस-यूक्रेन युद्ध कैसे रोकना चाहते हैं ट्रंप? क्या यूक्रेन को बड़ा नुक़सान होने वाला है?

Advertisement