The Lallantop

पुतिन ने 'रेडिकल इस्लामिस्ट' को मॉस्को हमले का जिम्मेदार ठहराया, लेकिन यूक्रेन पर क्या कह गए?

Russia capital Moscow में 23 मार्च को रॉक बैंड 'पिकनिक' का कॉन्सर्ट ( Picnic band concert ) होना था. इसी कार्यक्रम के दौरान आतंकवादी हमला हुआ था. जिसकी जिम्मेदारी कुछ आतंकवादी संगठनों ने ली थी. रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने पहली बार कट्टरपंथी संगठनों को लेकर बात की है.

Advertisement
post-main-image
पुतिन ने मॉस्को हमले पर कट्टरपंथी मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया है (फोटो: आजतक)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को हमले पर बयान (Vladimir Putin on Moscow attack) दिया है. उन्होंने पहली बार रेडिकल इस्लामिस्ट (Radical Islamist) को हमले का जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि इस बीच उन्होंने यूक्रेन के इस हमले में शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया. 23 मार्च को रूस की राजधानी मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले (Moscow terrorist attack) में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. 

Advertisement
क्या बोले पुतिन?

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने हमले को लेकर सरकारी अधिकारियों, स्पेशल फोर्सेज, न्यायिक और जांच एजेंसियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

' हमे पता है रेडिकल इस्लामिस्ट ने ही घटना को अंजाम दिया है. इस्लामिक दुनिया खुद सदियों से इनकी विचारधारा से लड़ रही है.'

Advertisement

उन्होंने फिर से यूक्रेन को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा,

'इस बात का जवाब जानना जरूरी है कि क्यों आतंकवादियों ने हमले के बाद यूक्रेन जाने का प्रयास किया. वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था? ये साफ है कि किव शासन का समर्थन करने वाले लोग आतंकवाद के मददगार नहीं बनना चाहते हैं.  '

ये भी पढ़ें: यूक्रेन संकट: अमेरिका ने चीन को दी 'चेतावनी', पुतिन ने रैली कर हमले को सही ठहराया

Advertisement
हमले में सैकड़ों लोगों की मौत

रूस की राजधानी मॉस्को में 23 मार्च को रॉक बैंड 'पिकनिक' का कॉन्सर्ट होना था. ये कॉन्सर्ट शहर के पश्चिमी छोर स्थित क्रोकस सिटी हॉल में आयोजित किया गया था. तभी वहां अचानक कुछ आतंकवादी दर्शकों पर फायरिंग करने लगे. इस दौरान आतंकियों ने लोगों पर बमबारी भी की. हमले में 137 लोगों की जान चली गई थी. वहीं करीब दो सौ लोग घायल भी हुए थे. 7 मार्च को अमेरिका ने रूस में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर 48 घंटे के लिए किसी भी सामूहिक कार्यक्रम में शामिल न होने के निर्देश जारी किए थे. वहीं इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर इसकी जानकारी दी थी. बताया था कि हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी वापस अपने बेस कैंप पहुंच गए थे. हालांकि रूस ने दावा किया कि उन्होंने हमले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो: सेहत: केरल में 11,000 से ज़्यादा मम्प्स के केसेस सामने आए हैं, क्यों फैल रहा है ये?

Advertisement