The Lallantop

इस वायरल हो चुके वीडियो को देख बस जगजीत सिंह याद आते हैं

जिनने टीजर देख रखा था, उनको ऐसा लग रहा मानो बोनस हाथ लग गया हो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तुम बिन 2. मूवी आ रही है. अनुभव सिन्हा इसके डायरेक्टर हैं. मूवी में एक गाना है, तेरी फरियाद. 3 मिनट से भी कम इसकी ड्यूरेशन है. इस गाने के बीच-बीच में जगजीत सिंह की आवाज सुनाई पड़ती है. और हम सब जानते हैं कि जगजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. टीजर में भी उनकी आवाज थी. यहां सुनकर लगता है बोनस मिल गया है. गाने का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. 5 दिन में लगभग 33 लाख लोग इसे देख चुके हैं.
लोगों ने कमेंट्स भी किए है. ज्यादातर कमेंट्स में  टी-सीरिज को थैंक्स का मैसेज है. क्योंकि उन्होंने मेल सिंगर को जस का तस रखा है. और हां एक और बात. इसे सुनकर लोग तुम बिन मूवी के डाय्लॉग्स भी रिमाएंड किए जा रहे हैं. बता दें कि तुम बिन मूवी साल 2001 में आई थी.
ये रहा गाने का वीडियो. https://youtu.be/CCfSQHtjHk0 हमको पता था कि इसे सुनने के बाद आपका मन पुराना वाला गाना सुनने के लिए कुलबुला रहा होगा. इसलिए ये लीजिए. https://youtu.be/8MN2bxMiB9A

तुम बिन-2 टीज़र: जगजीत सिंह और रेखा भारद्वाज का गाना है हाइलाइट

Advertisement

जगजीत सिंह की जिंदगी, इन तीन किस्सों की कहानी है

Advertisement
Advertisement