The Lallantop

मैच के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोल रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोका, वीडियो वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं. कई भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी फैन से माफी भी मांगी.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर)

बैंगलुरु में हुए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप मैच का एक वीडियो (Pakistani fan video viral) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिस वाला पाकिस्तान के फैन को अपने देश के नारे लगाने से मना कर रहा है. पुलिस वाला कह रहा है- 'भारत माता की जय' बोलना ठीक है लेकिन 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नहीं बोल सकते. पुलिस वाले की हरकत को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

43 सेकंड के वीडियो में पाकिस्तान की जर्सी पहना हुआ एक शख्स पुलिस वाले से कह रहा है,

“हम पाकिस्तान से आए हैं, 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे? पाकिस्तान खेल रहा है तो मैं और क्या बोलूं?”

Advertisement

वो शख्स पुलिस अधिकारी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू करता है और नारे न लगाने की बात उनसे दोहराने को बोलता है. इसके बाद पुलिस वाला वहां से चला जाता है.

सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं. पाकिस्तानी शख्स को अपने ही देश के नारे लगाने से रोकने को यूजर्स ने शर्मनाक हरकत बताया. कई भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी फैन से माफी भी मांगी. नितिन नाम के यूजर ने लिखा- 

“पता नहीं क्या बोलूं लेकिन ये शर्मनाक है. सॉरी.”

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

“एक भारतीय के तौर पर ये शर्म की बात है. ये महमान नवाजी के बारे में नहीं है. एक फैन का अपनी टीम की प्रशंसा करने का बुनियादी अधिकार है. बहुत बुरा व्यवहार.”

आशीर्वाद नाम के यूजर ने लिखा,

“जिसने भी ये वीडियो शूट किया है उसे धन्यवाद. दुनिया को ये जानने की जरूरत है कि यहां किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए.”

हिमांशु ने लिखा,

“अगर हम किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं तो हमें फैन्स को अपनी टीम का समर्थन करने की अनुमति देनी चाहिए.”

इस मामले पर भी लोग दो धड़ों में बंट गए. कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने पुलिस वाले का समर्थन और बचाव किया. शैलेश नाम के यूजर ने लिखा,

“पुलिस अधिकारी ने उसे भारतीय समझा होगा और बाद में उसे एहसास हुआ कि वह वास्तव में पाकिस्तानी है. पाकिस्तानी फैन्स को वीजा नहीं मिला तो फिर कैसे आए?”

एक यूजर ने लिखा,

“पाकिस्तान खेल आयोजन का हिस्सा बनने का हकदार नहीं है. जैसे अमेरिका रूस की भागीदारी को रोकता है, भारत को भी पाकिस्तान को ब्लॉक कर देना चाहिए. वो एक दुश्मन देश है. हमारा स्वाभिमान और एक सीमा होनी चाहिए.”

कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान की जर्सी पहना वो शख्स एक भारतीय है. कुछ लोगों ने पाकिस्तानी फैन्स को भारत ना आने की हिदायत दे डाली. मामले पर आपकी क्या राय है कॉमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं.

वीडियो: ICC से भारत की शिकायत करने पर PCB पर बुरा भड़क गया पाकिस्तानी प्लेयर

Advertisement