The Lallantop

और बेफिक्र होकर मेट्रो में नाच उठीं ये बेपरवाह औरतें

ये वीडियो देखकर आपको अपना गांव याद आ जाएगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली जैसे कंक्रीट के जंगल में कभी कभी चलती मेट्रो से बाहर देखो, तो मकानों की कतारें देखकर दूर बसा अपना गांव याद आता है. और हम सोचते हैं कि हम कितनी दूर आ गए हैं. है न? लेकिन 6 नवंबर को चलती मेट्रो में कुछ ऐसा हुआ कि ऐसा लगा गांव दिल्ली में उतर गया हो. चलती मेट्रो में कुछ औरतें गाने-नाचने लगीं. शहरी नहीं, ग्रामीण औरतें. बिलकुल हमारी माओं, मौसियों, बुआओं और ताइयों जैसीं. ये वीडियो पोस्ट किया रितिका दहिया ने, इन्स्टाग्राम और फेसबुक पर. देखिए वीडियो. ये वीडियो वायरल हो रहा है. सिर्फ इसलिए नहीं कि इसे देखकर आपका मनोरंजन होगा. बल्कि इसलिए कि रोजमर्रा की जिंदगी में हम सब बोर हो जाते हैं, पर कभी कुछ नया नहीं करते. सोचते हैं कि हमारे पास ढेर सारे पैसे होते तो ये करते, वो करते. फलां जगह घूमने जाते. लेकिन लाइफ में स्पाइस लाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होता. बस जूनून होना चाहिए. इन्हें देखिए कितनी मस्ती में नाच रही हैं. बिना ये सोचे कि शहरी लोग इनके बारे में क्या सोच रहे हैं.

Advertisement
Advertisement