The Lallantop

कुर्सी पर चढ़कर ब्रेक डांस दिखा रहे थे अंकल, ज्यादा दिखावे के चक्कर में जो हुआ, रील वायरल हो गई

'ए राजा राजा राजा, करेजा में समाजा' गाने पर अंकल अपना डांस हुनर दिखा रहे थे

Advertisement
post-main-image
वीडियो में अंकल डांस करते करते गिर जाते हैं.(फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

ए राजा राजा राजा करेजा में समाजा. आगे का गाना आप खुद गा लीजिए. ये गाना जितना फनी है, उतना ही फनी इस पर डांस होता है. इस बार इस गाने पर किए गए एक ब्रेक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक अंकल डांस कर रहे हैं. लेकिन डांस करते-करते उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि ये वायरल हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर कासिम अंसारी नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अभी तक 30 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक अंकल दो कुर्सियों पर खड़े हैं, सिर्फ खड़े नहीं हैं, डांस कर रहे हैं, वो भी ब्रेक डांस. लेकिन, अचानक से डांस करते-करते उनको पानी की याद आती है. पीने के लिए नहीं, सिर पर रखकर डांस करने के लिए. अंकल को एक आदमी पानी भरा गिलास देकर जाता है. अंकल उसको सिर पर रखते हैं. और एक कुर्सी पर खड़े होकर वापस डांस करने लगते हैं. डांस करते-करते अंकल ने दूसरी कुर्सी पर जाने की कोशिश की, लेकिन कुर्सी पर जाने से पहले नीचे जमीन पर गिर जाते हैं. वो भी उल्टे और पानी का गिलास दूर जाकर गिरता है. वीडियो शेयर करते हुए कासिम ने लिखा,

 “राजा राजा राजा करेजा में समाजा पर फनी डांस”

Advertisement

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने गज़ब कॉमेंट्स कर दिए. अरुण नाम के यूजर ने लिखा,

“टैलेंट है, बस दारू सही से चढ़ी नहीं, वरना गिरते नहीं.”

सतीश यादव नाम के यूजर ने लिखा, 

Advertisement

“पानी दूर गिरा है, नहीं तो भीग जाते.”

विशाल नाम के यूजर ने लिखा, 

“प्रभु देवा से ग्रभु देवा बन गए.”

अमन नाम के यूजर ने लिखा, 

“2023 के बेस्ट डांसर का अवार्ड जाता है आपको.”

मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा, 

“अंकल तो माइकल जैक्सन हैं.”

मोहम्मद नाम के यूजर ने लिखा, 

“किस-किस को लगता है कि ये वॉटर ऑर्डर डांस है.”

सुल्तान नाम के यूजर ने लिखा, 

“माइकल जॉनसन बेबी पाउडर.”

आपको अंकल का डांस कैसा लगा, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप पहुंचा बेतिया तो रेलवे स्टेशन, कोर्ट और सोशल मीडिया पर क्या हुआ?

Advertisement