The Lallantop

वंजारा वंजारा अपनी धुन में वंजारा

डीजी वंजारा को गुजरात में घुसने की इजाजत मिली. मुंह मांगी मुराद मिली. फिर जो गज्जब का नाचे हैं कि माशा अल्ला. देख लो वीडियो

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ये वीडियो अहमदाबाद गुजरात से चला है. देश देख रहा है. जो लोग इनको पहचानते हैं वो इनके एडवेंचरस किस्से भी जानते होंगे. जो नहीं जानते हैं उनको हम थोड़ा सा ब्रीफ कर देंगे. फिलहाल इत्ता जानो कि ये गुजरात के पूर्व DIG दहयाजी गोबारजी वंजारा हैं. शॉर्टकट में डीजी वंजारा. इनको गुजरात में घुसने की परमिशन मिल गई है. इसीलिए ये भयंकर खुशी के माहौल में तलवार भांज के नाच रहे हैं. वीडियो देख लो पहले. https://twitter.com/ANI_news/status/718442620490354688 हां तो भैया गुजरात के इशरत जहां, शोहराबुद्दीन के कथित फर्जी इनकाउंटर मामले में इन पर केस चला. 2007 से जेल में रहे. कस्टडी में. 2015 में बेल मिली. बताते हैं कि करेंट बीजेपी प्रेसीडेंट अमित शाह से इनके अच्छे रिश्ते थे. इसी चक्कर में अमित शाह के भी गुजरात में आने पर रोक लगी थी. जेल में रहते हुए कविताएं लिखीं. गुजराती भाषा में. तीन किताबें पब्लिश हुईं. जो अपने गुरु आसाराम बापू को डेडीकेट कीं.

Advertisement
Advertisement