The Lallantop

धोनी के बर्थडे का ये वीडियो बहुत मस्त है

युवराज से लेकर कोहली तक सब खूब हुडदंग मचाते दिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महेंद्र सिंह धोनी का कल हैप्पी वाला बड्डे था. 7 जुलाई 1981 को जन्में कैप्टन कूल, कल 36 साल के हो गए. टीम फिलहाल वेस्ट इंडीज के दौरे पर है. तो बर्थडे सेलिब्रेशन भी वहीं हुआ. BCCI की वेबसाइट पर इस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर हुआ है. टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने भी इसका एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है. और कहना न होगा कि वीडियो वायरल हो गया है. लोग धोनी से इतना प्यार जो करते हैं! और करें भी क्यों न! दो वर्ल्ड कप, टेस्ट में नंबर वन की पोजीशन, क्रिकेट की दुनिया में अनप्रेडिक्टेबल टीम से एक बड़ी ताकत तक का सफ़र, सब धोनी की देन है.
इस वीडियो को शिखर धवन के पेज पर इस ख़बर के लिखे जाने तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है. करीब पंद्रह हज़ार शेयर हैं. 13 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट बॉक्स में धोनी के दीवानों ने बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी है. ये सिर्फ वीडियो पोस्ट होने पहले 6 घंटों की बात है.
इस वीडियो में धोनी केक काटते नज़र आते हैं. साथ में टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ, उनका परिवार और बाकी भी कई सारे लोग हैं. धोनी केक काटते हैं और युवराज सिंह उनपर हमला बोल देते हैं. उन्हें केक से नहला देते हैं. मुंह पर तो मलते ही हैं, बालों में भी रगड़ देते हैं. धोनी ने शुक्र मनाया होगा कि उनके बाल अब पहले जैसे लंबे नहीं हैं. इस ‘केक अटैक’ से घबराकर एक बंदा कमरे से भाग कर बाहर जाता हुआ दिखता है. युवराज उसका पीछा भी करते हैं. विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव सब मस्ती कर रहे हैं इस वीडियो में. बढ़िया हुडदंग मचाया है.
कोहली की मस्ती. तस्वीर BCCI के ट्विटर हैंडल से.
कोहली की मस्ती. तस्वीर BCCI के ट्विटर हैंडल से.

धोनी की वाइफ साक्षी, धोनी और बेटी जीवा के साथ सेल्फी लेती नज़र आती है. सेल्फियां और भी बहुत सी ली जाती हैं. कुल मिलाकर बहुत क्यूट वीडियो है.
देख लो, मज़ा आएगा पक्का.



ये भी पढ़ें:

वो चार मौके, जब अकेले धोनी की मार से ही बांग्लादेश त्राहि माम करने लगा था

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
महेंद्र सिंह धोनी को बकइयां बन के चलते देखिए, इससे खूबसूरत कुछ नहीं है आज

कल जब आप सो गए थे, तब धोनी ने बताया कि वो किस मिट्टी के बने हैं

होता है जब आदमी को अपना ज्ञान, कहलाए वो MS धोनी!

M.S. Dhoni फिल्म में धोनी-साक्षी की नहीं धोनी-प्रियंका की लव स्टोरी है

ईंट-गारा जोड़ते हुए धोनी के भाई की इस शायरी का क्या मतलब है?

Advertisement
Advertisement
Advertisement