इस औरत के होंठों में कीड़ों ने घर बना लिया, उसे पता भी नहीं
वीडियो अपने रिस्क पर देखें. जी मिचला सकता है.
Advertisement

कीड़ा निकालते डॉक्टर
एन्ड्र्यू सायमन्ड्स. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम का धाकड़ बल्लेबाज. मुझे तो उसके खेल से ज्यादा झगड़े याद हैं. एक और चीज जो मुझे याद है उसकी वो है सफेद होंठ. चौड़े-चौड़े. इस औरत के होंठ भी कुछ उसके जैसे ही हैं. सफेद तो नहीं पर मोटे जरूर हैं. वो भी इतना कि अगर तुम्हारे हो जाएं तो सर्जरी करा लो. और हां इस औरत के होंठ जन्मजात नहीं हैं. एक कीड़े ने उसके होंठ को घर बना लिया था. और इस बात का इल्म लड़की को बहुत दिनों तक नहीं था. बाद में डॉक्टर को दिखाया तो पता चला अपने होंठ में कीड़े लेकर घूम रही है. फिर क्या. डॉक्टर ने चीर-फाड़ किया और कीड़े को निकालने में सफल रहे. बहुत ही मुश्किल हुई उनको इसमें.
Advertisement









