ये चाइना वाले भी न कुछ भी कर सकते हैं. झालर बनाने से लेकर पटाखे बनाने और शॉपिंग मॉल में चिड़ियाघर बनाने तक. और उसमें पोलर बीयर को बंद करने तक. चाइना के शहर ग्वांगझोउ के एक जू में दुनिया की सबसे दुखी पोलर बीयर रहती है. नाम है पिज्जा. बहुती दुखी है. उसका मन बर्फ में खेलने का करता है. वो धूप में टहलना चाहती है. अपने लोगों के बीच जाना चाहती है. पर जा नहीं सकती. जू वालों ने शॉपिंग मॉल में ही चिड़ियाघर बना रखा है. जिसमें पिज्जा जैसे 5 सौ और अलग-अलग प्रजाति के पोलर बीयर हैं. इसके अलावा और भी जानवर हैं वहां. पिज्जा रोज हजारों लोगों को अपने परिवार के साथ देखती है. वो उसकी फोटो क्लिक करते हैं. WOW कहते हैं. पर कोई उसकी हेल्प नहीं करता. पिज्जा का एक वीडियो है. जिसे ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने जारी किया है. वीडियो में पिज्जा की बेचैनी देखी जा सकती है. जहां उसे रखा गया है उसमें शीशे लगे हैं. एक कोने में उसकी खाने की कटोरी पड़ी है. वहां कोई खिड़की नहीं है. अगर तुम्हें अपने पेरेंट्स और घर से दूर कर दिया जाए तो अच्छा कतई नहीं लगेगा न. तो सोचो पिज्जा का क्या हाल होगा. उसे वहां से निकालने के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहा है. जिसको 10 लाख लोगों ने सपोर्ट किया है. ये रहा वीडियो... https://www.youtube.com/watch?v=9YQnqyJGC8c
ये भी पढ़िए... जिसे दुनिया की सबसे धीमी कैशियर कह हंसे, उसके पीछे का सच जान लो
शॉपिंग मॉल से 'पिज्जा' को बाहर निकाल लो प्लीज
लोग आते हैं और उसके साथ फोटो खींच के निकल लेते हैं. क्या माजरा है देख लो.
Advertisement

Symbolic Image
Advertisement









