The Lallantop

शरीफ साहेब, लाहौरी लौंडों के खुल्ले में कट्टा लहराने पर Any नसीहत?

VIDEO: लाहौर में लौंडे फायरिंग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कोई जरा शुद्ध जल देगा क्या? आंखों में छिनकना है. कोई सोया हुआ है. या ये कहें कि आंख लगी हुई है. इस लगी हुई आंख को खोलना है, तो पानी छिनकना तो बनता है. बात यू है कि पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ सोए हुए हैं. उठते हैं कि सिर्फ दो कामों के लिए. एक आतंकी बुरहान वानी की मौत पर काला दिवस मनाने. दूजा इंडिया को नसीहत देने के लिए. पर अब वक्त आ गया है कि नवाज शरीफ तीसरे काम के लिए भी उठ लें. लाहौर में लौंडे खुल्ले में फायरिंग कर रहे हैं. कट्टा लहरा रहे हैं. कोई देखने सुनने वाला नहीं है. हां वीडियो बन गया है. जे देखो. https://twitter.com/ameerabbas84/status/757604783117205504 ऊपर जो वीडियो चेपा हुआ है, ये पाकिस्तान में शेयर हो रहा है. न जाने नवाज शरीफ ने देखा या नहीं. पर हमने देख लिया. अब जब देखा तो हमें नवाज की नसीहत और काला दिवस याद आ गया. हंसी छूट गई. पर लगा नवाज शरीफ को सलाह दे दें कि चचा अपने लड़कों को संभाल लो. उस पार माहौल बिगड़े ये अच्छी बात नहीं. बिकॉज केआरके देशद्रोही फिल्म में कह गया है, 'जितनी नफरत तुम्हारे मन में हमारे लिए है, उससे कहीं ज्यादा प्यार हमारे सीने में तुम्हारे लिए है. कभी आकर देखना...

इंडिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement