इतना बड़ा धोखा देने से पहले किसी ने सोचा तक नहीं. न ही इस मैसेज की किसी ने पड़ताल की. किसी के पास टाइम ही नहीं होता. हमारे पास ऑफिस की खिटपिट और घर की मार झेलने के बाद भी थोड़ा बचा हुआ था. हमने सोचा कि थोड़ी भक्ति कर ली जाए. लगे हाथ मैसेज फॉरवर्ड कर दिया जाए. लेकिन हमारे बालमन ने सोचा कि एक बार क्लियर कर लें कि ये पूरे 5 हजार ॐ हैं भी या नहीं. पता लगे हमसे अनजाने में पाप हो जाए और अच्छी खबर मिलने की बजाय मेरी लुटिया डूब जाए.
रिसर्च की तो पता चला ये मैसेज फ्रॉड है. इसमें 5 हजार ॐ शब्द तो क्या करेक्टर्स भी नहीं हैं. इस पूरे मैसेज में टोटल करेक्टर्स हैं 2 हजार 997. डॉट, कॉमा सब मिलाकर. तीन हजार भी पूरे नहीं हैं. जिनमें से ॐ के अलावा 201 करेक्टर्स हैं. यानी 41 शब्द. अब 2,997 से 201 निकाल देने पर 2,796 अक्षर बचते हैं. यानी टोटल 2 हजार 796 ओम हैं यहां. और 5 हजार बताकर फॉरवर्ड किया जा रहा है. शर्मनाक. लेकिन इतना बुरा सोचने की भी जरूरत नहीं है. ये मैसेज मुसलमानों का फैलाया हुआ हो सकता है. उन्होंने जानबूझ कर कम ओम वाला मैसेज बनाया होगा और फॉरवर्ड करने को बोला होगा. जब अच्छी खबर नहीं मिलेगी तो हिंदुओं का भरोसा इस परम धार्मिक शब्द से उठ जाएगा. और हिंदू खतरे में आ जाएगा. अधिक जानकारी के लिए 'पिद्दी नमस्ते कर- बिस्कुट खा' प्रवक्ता की आज की डिबेट देखें. ये भी पढ़ें:
























