उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ से एक गाड़ी पर चट्टान गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. गंभीर चोट होने की वजह से कुछ घायलों को आगे रेफर कर दिया गया. हादसे का शिकार हुए सभी यात्री राजस्थान से उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे.
आदि कैलाश से लौट रहे परिवार की गाड़ी पर टूटकर गिरा पहाड़, बच्चे समेत 2 की मौत
Uttarakhand के Pithoragarh में कार पर पहाड़ी चट्टान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में 4 और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, गंभीर रूप से घायल अन्य दो लोगों को इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया.


दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 12 जून को यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक ही परिवार के 9 लोग दो गाड़ियों से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करके वापस आ रहे थे. सभी यात्री शुक्रवार, 12 जून को पंचाचूली से वापस लौट रहे थे. तभी दोपहर के करीब 1.30 बजे धारचूला से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे इलाके में ये दुर्घटना हो गई. चट्टान गिरने की वजह से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पहाड़ी चट्टान यात्रियों के पीछे वाले गाड़ी पर गिरी थी, जिसमें आगे वाली सीट पर बैठे ड्राइवर और एक नाबालिग बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की पहचान 15 साल के केशव खंडेलवाल और ड्राइवर सुरेंद्र गर्ब्याल के तौर पर हुई है. हादसे के बाद सभी घायलों को फौरन धारचूला संयुक्त हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने फौरन इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज शुरू किया.
घायलों का इलाज अब भी जारी है. हादसे की सूचना मिलने के बाद SDM आशीष जोशी भी फौरन हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए. आशीष जोशी ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया. हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
इंडिया टुडे से जुड़े राकेश पंत की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के ठीक एक दिन पहले भी ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसमें एक कार खाई में गिर गई. हादसे के समय कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें से एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है.
वीडियो: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या आरोप लगे?


















