The Lallantop

बच्चे ने गलती से मुर्गे पर साइकल चढ़ा दी, अपने सारे पैसों के साथ उसे हॉस्पिटल ले गया

काश हर कोई बच्चा ही होता, बच्चा ही रहता. कित्ती खूबसूरत होती न दुनिया.

Advertisement
post-main-image
बच्चे ने साइकल चलाते हुए एक मुर्गी के बच्चे को कुचल दिया. फिर अपने पास के सारे पैसे लेकर उसका इलाज करवाने अस्पताल गया (फोटो: फेसबुक)
ग़लती सबसे होती है. लेकिन ग़लती करके उसे सुधारना, ये सबसे नहीं होता. दूसरी कैटगरी वाले लोगों को ये खबर ज़रूर पढ़नी चाहिए. मिज़ोरम में एक छोटा बच्चा. साइकिल चला रहा था. ग़लती से उसने एक चूजे पर साइकिल चढ़ा दी. बच्चे को बड़ा गिल्ट हुआ. उसके पास जितने पैसे थे, सब बटोकर उसने चूजा उठाया और दौड़ा-भागा बगल के अस्पताल पहुंचा. ताकि उसका इलाज करवा सके. इस बच्चे की एक तस्वीर सोशल मीडिया के रास्ते हम तक पहुंची. बच्चा कैमरे की तरफ देख रहा है. एक हाथ में चूजा. दूसरे में 10 रुपये का नोट, उसकी कुल जमा-पूंजी. बच्चे की आंखों में जो है, वो आप लिखकर ठीक-ठीक बता नहीं सकते. करुणा, कातरता, अपराधबोध, तकलीफ सब है उन एक जोड़ी आंखों में. अद्भुत मासूमियत है उसमें. फेसबुक पर सांगा सेज़ नाम के एक यूजर ने एक पोस्ट में इस बच्चे की कहानी बताई. उनके पोस्ट को 65 हज़ार लोग शेयर कर चुके हैं अब तक. 88 हज़ार रिऐक्शन आए हैं पोस्ट पर.
As per Reports: This young boy from Sairang, Mizoram, accidentally ran over his neighbour's chicken with his cycle. He... Posted by Sanga Says on Tuesday, 2 April 2019
मैंने दिल्ली के अपने इस दफ़्तर में देखी उसकी तस्वीर. दिल्ली से कितनी खबरें आती हैं. किसी गाड़ी ने किसी को टक्कर मारी और सड़क पर उसे मरता छोड़कर भाग गया. लोग बगल से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने घायल की मदद नहीं की. इलाज बिना कोई रोड पर तड़पकर मर गया. ऐसी खबरें पढ़कर लगता है मुर्दों के शहर का हिस्सा हैं हम. और दूसरी तरफ मिज़ोरम का ये बच्चा है.
बेबी प्रॉडक्ट कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन का बेबी शैंपू टेस्ट में फेल हो गया

Advertisement
Advertisement