रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू होगी. बताया जा रहा है कि ‘अंधाधुन’ की तरह ये फिल्म भी एक इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म से इंस्पायर्ड है. ‘अंधाधुन’ फ्रेंच शॉर्ट फिल्म ‘दी पियानो ट्यूनर’ से इंस्पायर्ड थी. रिपोर्ट में सोर्स ने फिल्म पर बात करते हुए बताया,
श्रीराम राघवन की ये फिल्म भी ऑडियंस को अपने सीट के एज पर ले आएगी. और इस बार श्रीराम इसे 90 मिनट की फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं. स्टोरी भी इस तरह लिखी गई है कि इसे किसी इंटरवल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. श्रीराम राघवन की बाकी फिल्मों की तरह इसका पेस भी फास्ट ही रहेगा.

2010 में आई इस शॉर्ट फिल्म से इंस्पायर्ड थी 'अंधाधुन'. फोटो - यूट्यूब
बताया जा रहा है कि फिल्म लगभग 30 दिन में पुणे और मुंबई में शूट की जाएगी. इसपर सोर्स ने बताया,
फिल्म का शेड्यूल काफी प्लांड होगा. ज़्यादा-से-ज़्यादा एडिट स्क्रिप्ट में ही किया जाएगा. ज़्यादातर फिल्ममेकर्स लंबे शेड्यूल में काम करते हैं और स्टॉक फुटेज का इस्तेमाल करते हैं. श्रीराम के साथ ऐसा नहीं है. वो जो शूट करते हैं, वही स्क्रीन पर नज़र आता है. कोशिश की जा रही है कि कोविड के इस दौर में ज़्यादा शूट अंदर ही किया जा सके.
फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है. इसे श्रीराम राघवन खुद ही प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना अभी सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ ‘फोन भूत’ की शूटिंग कर रही हैं. जिसके बाद मार्च में वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी. बता दें कि विजय सेतुपति आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का भी हिस्सा थे. पर किसी कारण से उन्हें ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. अब वो अपना बॉलीवुड डेब्यू ‘मुंबईकर’ से करने जा रहे हैं. इसी महीने 13 तारीख को उनकी फिल्म ‘मास्टर’ भी रिलीज़ हुई थी. जो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.






















