The Lallantop

होली बाद ही बैंक से पैसे निकाल पाएंगे विजय माल्या

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज. केस चलने तक बैंक से नहीं निकाल पाएंगे पैसे. केस की अगली तारीख 28 मार्च.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'पइसा बहुत है पर मुझे मजा चाहिए' वाले विजय माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस हो गया है. इंडिया समेत कई मुल्कों के बैंकों की उधारी नहीं चुका पा रहे हैं माल्या साहेब. कोर्ट ने सोमवार को कहा, 'जब तक केस चल रहा है. माल्या पैसे नहीं निकाल सकते.' और केस की अगली सुनवाई 28 मार्च को है. तो ये मानकर चलो भाइयों एंड सिस्टर्स कि माल्या अंकिल होली बाद ही शायद पैसे निकाल पाएंगे बैंक से. यानी विजय माल्या अब कुछ दिन कैश से ही ऐश कर पाएंगे. https://twitter.com/PTI_News/status/706754858561327105 https://twitter.com/PTI_News/status/706806443798757376 माल्या की शिकायत ED के पास सीबीआई ने की. ईडी ऑफिसर्स जल्द ही माल्या से पूछताछ भी कर सकते हैं. अच्छा विजय माल्या के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी विलेन साबित हो रहा है. किंगफिशर एयरलाइंस पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है. महीनों से केस चल रहा है. पर माल्या कर्ज नहीं उतार पा रहे हैं. इसलिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने माल्या की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील की. कितना कर्जा है बाबा पर? कुल मिलाकर टोटल हुए 7800 करोड़ रुपये. इतना कर्ज है माल्या की कंपनी किंगफिशर पर. हां वही कैलेंडर गर्ल वाला किंगफिशर. बियर की बोतल वाला किंगफिशर. गौर कीजिएगा ये ऐड नहीं है. गौरतलब है कि हमने किसी से पैसे नहीं खाए हैं माल्या बाबा की तरह. :P

Advertisement
Advertisement