सोशल मीडिया का जमाना है. जो माल आता है, लोग बिना सोचे-समझे उसे आगे बढ़ाने से नहीं चूकते हैं. अरे भाई, क्रॉस चेक वो करे जिसके पास फुर्सत हो. फिर नेता लोग तो और बिजी रहते हैं. ऐसे ही हैं एक मणिपुर के नेता. माफ कीजिएगा बड़े नेता. बात सीएम एन बीरेन सिंह की कर रहे हैं. उन्होंने भी एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर दिया. वीडियो किसी फ्लाइट के लगेज एरिया का है. इसमें एक लड़का लोगों के लगेज से सामान चुराते दिख रहा है. सीएम साहब ने इसमें लिखा कि फ्लाइट्स में हमारा लगेज सेफ नहीं है. पहले उनका ट्वीट देखिए-
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने भी बिना जांचे-परखे ये वीडियो शेयर कर दिया
मामला भारत का है ही नहीं, हकीकत क्या है, हम बताते हैं आपको.
Advertisement

मणिपुर सीएम ने फ्लाइट में चोरी का एक वीडियो शेयर किया है पर वो भारत का नहीं है.
Advertisement
सिंगापुर की है फ्लाइट, चोर गिरफ्तार भी हो चुका है
खैर हम इस मामले की सारी जानकारी आपको दे देते हैं. सबसे पहली बात तो ये बता दें कि ये फ्लाइट इंडिया की नहीं है. मामला थाईलैंड का है. एयरलाईन जेटस्टार है. जिस फ्लाइट में ये चोरी हुई वो सिंगापुर जा रही थी. MIRROR की रिपोर्ट के मुताबिक इसका वीडियो वायरल होने के बाद चोरी के आरोप में इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. थाईलैंड के फुकेट इंटरनैशनल एयरपोर्ट में पकड़े गए इस शख्स का नाम अब्दुल्लाह मयेह है. उसने चोरी करने की बात कबूल भी ली है. उसके पास से एक ब्लूटूथ स्पीकर मिला है. जेटस्टार फ्लाइट ने वीडियो शेयर होने के बाद एक स्टेटमेंट जारी कर अपने कस्टमर्स को उनसे सामान की सेफ्टी का भरोसा दिलाया है.

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह कभी पत्रकार भी रहे हैं.
सो मुद्दे की बात ये है कि कमसेकम बड़े नेताओं से तो हम ये उम्मीद कर सकते हैं कि वो भीड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे. कुछ शेयर करने से पहले क्रॉसचेक करेंगे. आप नेता लोगों की जिम्मेदारी इसलिए भी ज्यादा है कि लाखों लोग आपको फॉलो करते हैं, वो बिना सोचे उसे वायरल कर देंगे. इससे कोई भी अनहोनी हो सकती है.
लल्लनटॉप का एक और वीडियो देखें-
ये भी पढ़ें:
जानिए, हिंदू लड़की से बलात्कार का बताए जा रहे वायरल वीडियो का सच
क्या दादरी हत्याकांड के आरोपियों को NTPC में नौकरी देने की बात सच है? ये पढ़िए
‘बुलेट चले दुनिया रास्ता दे’ की अपार सफलता के बाद पेश है ‘फैमिली चले तो पुलिस हाथ जोड़े’
आप 15 लाख के चक्कर में पड़े हैं, यहां मोदीजी ने 50 लाख का इंतजाम कर दिया
Advertisement













