रेलवे देश के करोड़ों लोगों को यात्रा कराने का बेहद जिम्मेदारी का काम करता है और इसमें कमियां होने पर तीखी आलोचना का सामना भी करता है. एक बार फिर रेलवे की आलोचना हुई है. इस बार ट्रेन की जर्जर हालत के लिए. एक यात्री मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. उसी दौरान उसने ट्रेन के हालात दिखाने के लिए वीडियो बनाया. वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के नट-बोल्ट ढीले हैं, दीवारें टूटी हुई हैं, बाहर से हवा आ रही है. खिड़की से नहीं, कहीं और से. रेलवे का इस वीडियो पर जवाब भी आया. लेकिन वैसा ही जैसा हमेशा आता है. अपना PNR नंबर बताइए.
ढीले नट-बोल्ट, जर्जर दीवारें, खिड़की में होल, अंदर लोग ही लोग, इस ट्रेन की हालत टेंशन दे देगी
एक बार फिर रेलवे की आलोचना हुई है. इस बार ट्रेन की जर्जर हालत के लिए. एक यात्री मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. उसी दौरान उसने ट्रेन के हालात दिखाने के लिए वीडियो बनाया.

सोशल मीडिया पर पीयूष नाम के एक यूजर ने स्लीपर कोच की एक तस्वीर शेयर की थी. पीयूष ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने तत्काल में रिजर्वेशन करवाया था. उनके साथ उनकी पत्नी, बूढ़े माता-पिता और बच्चे थे. लेकिन रिजर्वेशन करवाने के बाद भी वे लोग ठीक से यात्रा नहीं कर पाए, क्योंकि कोच में भीड़ ही इतनी थी. लोगों के पैर रखने की जगह भी नहीं थी.
इसी पोस्ट पर राहुल नाम के यूजर ने मौर्य एक्सप्रेस का वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा,
"मेरा एक दोस्त कल 15027 मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था. ट्रेन की हालत इतनी खराब है कि हवा बाहर से आ रही है, सारे नट-बोल्ट ढीले हैं, दीवारें टूटी हुई हैं. बस भगवान भरोसे ट्रेन चल रही है."
इस पर रेलवे सेवा ने लिखा,
“आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को सूचित किया गया है. आपसे अनुरोध है कि PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर हमें मैसेज़ करें. जिससे हम कार्रवाई कर सकें.”
ये भी पढ़ें: खचाखच भरी ट्रेन में टॉयलेट में सफर करते दिखे यात्री, हालत ऐसी कि रेलवे को जवाब देना पड़ गया!
अभय नाम के यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा,
“भाई, इस ट्रेन में चलने का मुझे बहुत पुराना अनुभव है. अगर बाहर की हवा नहीं आए तो अंदर की हवा से इंसान यूं ही मर जाएगा.”
तौहीद खान नाम के यूजर ने तंज में लिखा,
“शुकर मनाइए, बिना एकस्ट्रा पैसा दिए ताज़ी हवा मिल रही है.”
चित्राक्षी अमीन नाम के यूजर ने लिखा,
“यदि आप इस मुद्दे को उठाएंगे तो वे कहेंगे कि इतनी समस्या है तो 3AC या 2AC में जाओ. तुम गरीब हो हमारी समस्या नहीं है.”
क्या आपने भी कभी ऐसी ढीली-ढाली ट्रेन में सफ़र किया है तो हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए.
वीडियो: 'फोन पर मैच देख रहे थे ड्राइवर', बड़े ट्रेन हादसे की 'असल' वजह रेल मंत्री ने बताई, 14 की जान गई थी









