The Lallantop

कुत्तों को जिंदा जलाने वाले, गोली मारने वाले, ये कौन से इंसान हैं?

हैदराबाद से फेसबुक पर वीडियो चला. तीन लड़के ये कुकर्म कर रहे हैं. दूसरा वीडियो भी है. जी कड़ा हो तो देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जानवरों के साथ इंसान की हैवानियत भरी वारदातें रुकने की बजाय बढ़ती जा रही हैं. दो हफ्ते पहले चेन्नई के लफंगों का वीडियो देखा था? जिसमें एक मेडिकल स्टूडेंट ने कुतिया को छत से फेंक दिया था. कुतिया बच गई थी संयोग से. लेकिन हैदराबाद से नया मामला आया है. इसमें तीन बित्ते भर के लड़के तीन पिल्लों को जिंदा जला रहे हैं. बहुत डिस्टर्बिंग वीडियो है. कुत्ते के तीन बच्चों पर सूखी घास और पुआल रख रहे हैं लड़के. वो भागने की कोशिश करते हैं तो फिर पकड़कर आग में झोंक देते हैं. इसकी रिकॉर्डिंग करके अपनी बहादुरी फेसबुक पर पोस्ट कर दी. 16 जुलाई का है वीडियो. जब वीडियो देखा तो एनिमल एक्टिविस्ट श्रेया और जयसिम्हा ने पुलिस में रिपोर्ट की. कंप्लेन के बाद पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया. वीडियो तभी देखना अगर दिल के कर्रे हो. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/thelallantop/videos/1559673937672777/"] रवि कुमार रेड्डी वो पुलिस अफसर हैं, जिनके अंडर ये केस गया है. वो बोले कि हम जांच करेंगे. कायदे के हिसाब से सजा दी जाएगी. अब वो लड़के जुवेनाइल हैं. तो उनको दिमागी डॉक्टर से ट्रीटमेंट भी दिलाया जाएगा. दूसरा वीडियो नामपल्ली इलाके का है. इसमें एक जने निशांची बने कुत्ते को गोली मार दिए हैं. https://www.youtube.com/watch?v=4cr_u8Xqwt4 लेकिन ऐसी खुराफातें बच्चों के दिमाग में आती कहां से हैं? स्मार्टफोन पर जो दन्न दन्न वीडियो भेजते हो व्हाट्सऐप पर. ऊंटों की कुर्बानी के, जानवरों को मारने के, ट्रेन में किसी के कटने के, करंट खाकर इंसान दग जाने के और तमाम वहशीपने के. वो ही बच्चों तक पहुंचते हैं. इनको देखकर बिगड़ रहे हैं. ऐसे वीडियोज खुद देखना और भेजना बंद करो. बच्चों को वायलेंस दिखाना बंद करो. उनके सामने खुद भी किसी तरह की वायलेंस का हिस्सा मत बनो. बाकी बड़ों का क्या है, वो घड़े तो पक चुके हैं. उनको कानून के मुताबिक सजा ही सुधार सकती है. ये भी पढ़ें. मालिक ऑलरेडी कुत्ता हूं, अब क्या पूरी जान लोगे: भौं, भौं कुत्ते ने सांपों से मालिक की जान बचाई, अपनी जान देकर गली के 50 कुत्तों पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी कोई कुत्ता मार जाता है, कोई जान पर खेल गइया बचाता है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement