The Lallantop

ऋषि कपूर नहीं रहे, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बताया

29 अप्रैल की देर रात अस्पताल में हुए थे भर्ती.

Advertisement
post-main-image
ऋषि कपूर 67 बरस के थे. कैंसर से अभी-अभी जंग जीती थी. एक फिल्म भी करने वाले थे. फोटो क्रेडिट- इंडिया टुडे.
अभी बॉलीवुड एक हादसे से उबरा भी नहीं है कि दूसरी चौंकाने वाली खबर आ गई. अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे. 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के HN रिलायंस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर उनके साथ थीं.
अमिताभ बच्चन ने सुबह ट्वीट किया,
'वो चले गए ...ऋषि कपूर चले गए '

Advertisement

Amitabh Bachchan Tweet
अमिताभ बच्चन का ट्वीट.

ऋषि कपूर को 29 अप्रैल की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके भाई रणधीर कपूर ने जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.
साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर होने का पता चला था. इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए. करीब एक साल तक ऋषि वहीं रहे. नीतू भी उनके साथ रहीं. रनबीर कपूर भी समय-समय पर वहां जाते रहे. पिछले साल सितंबर में वो वापस भारत आए. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वो दोबारा एक्टिंग करना चाहते हैं. और खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं.
दो महीने पहले भी एडमिट हुए थे
‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर फरवरी में भी दो बार अस्पताल में एडमिट हुए थे. पहले दिल्ली के एक अस्पताल में, जहां वो एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने गए थे. बाद में जब वो मुंबई लौटे, तो दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए. तब खबर आई थी कि उन्हें वायरल फीवर हुआ है.


वीडियो देखें: ऋषि कपूर कैंसर फ्री हुए लेकिन एक बड़ा पेंच अभी बाकी है

Advertisement
Advertisement