The Lallantop

ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, भाई रणधीर ने बताया- उनकी सेहत ठीक नहीं है

कुछ ही महीनों पहले कैंसर से ठीक होकर न्यू यॉर्क से लौटे हैं.

Advertisement
post-main-image
67 साल के एक्टर अभी-अभी कैंसर से जंग जीतकर भारत लौटे थे. फोटो- इंडिया टुडे.

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई है. 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 29 अप्रैल को मुंबई के श्री एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके भाई रणधीर कपूर ने इस बात को कन्फर्म भी किया है. उनका कहना है,

Advertisement

'वो अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हैं. उनकी सेहत ठीक नहीं है.'

इसी बीच ये खबरें भी आ रही थीं कि ऋषि कपूर वेंटिलेटर पर हैं, रणधीर ने इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया.

Advertisement

क्या हुआ है ऋषि कपूर को?

साल 2018 में उन्हें पता चला कि कैंसर है, जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए. करीब एक साल तक ऋषि वहीं रहे. नीतू भी उनके साथ रहीं. रनबीर कपूर भी समय-समय पर वहां जाते रहे. पिछले साल सितंबर में वो वापस भारत आए.

'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वो दोबारा एक्टिंग करना चाहते हैं. और खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं.

Advertisement

दो महीने पहले भी एडमिट हुए थे

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर फरवरी में भी दो बार अस्पताल में एडमिट हुए थे. पहले दिल्ली के एक अस्पताल में, जहां वो एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने गए थे. बाद में जब वो मुंबई लौटे, तो दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए. तब खबर आई थी कि उन्हें वायरल फीवर हुआ है.


वीडियो देखें: ऋषि कपूर कैंसर फ्री हुए लेकिन एक बड़ा पेंच अभी बाकी है

Advertisement