The Lallantop

व्हाट्सएप गोल्ड के चक्कर में वायरस न इंस्टॉल कर लेना

गोल्ड देख के गिर पड़ने वाले लोगों को फंसाने का नया तरीका है ये. इसमें एक साथ 100 फोटो भेजे जा सकते हैं. वीडियो चैट का भी ऑप्शन है.

Advertisement
post-main-image
Source : shortlist
अपने व्हाट्सएप को एंड टू एंड इन्क्रिप्शन फीचर से अपडेट करने के बाद हमने अपने कानों में तेल डाल लिया है. मतलब सुकून है कि अब हमारी पर्सनल चैट, फोटो, वीडियो सब सेफ है. कोई माई का लाल इसे हैक नहीं कर सकता. व्हाट्सएप के एंड टू एंड इन्क्रिप्शन को इसके लिए थैंक्स तो बनता है. मेरी दादी कहा करती थी कि हर चीज का तोड़ होता है. चाहे वो बीमारी हो या प्रॉब्लम. स्कैम के मामले में भी कुछ ऐसा ही है. एंड टू एंड इन्क्रिप्शन के बाद भी ये न सोचना की आपका व्हाट्सएप सेफ है. क्योंकि इसका तोड़ भी ढूढ़ लिया गया है. अगर आपके इनबॉक्स में व्हाट्सएप को इसके नए वर्जन व्हाट्सएप गोल्ड से अपडेट करने का मैसेज पड़ा हो तो उसे बिल्कुल हाथ न लगाए. क्योंकि उसमें पड़ा लिंक आपके व्हाट्सएप को अपडेट करने के बजाए फोन को वायरस की दुनिया में पहुंचा देगा. आपके फोन में मॉलवेयर यानी की वायरस इंस्टॉल हो जाएगा जो आपकी प्राइवेट इंफॉरमेशन चुरा लेगा. हालांकि किस तरह का वायरस फोन में इंस्टॉल होगा ये पता नहीं चल पाया है. इससे हैकर आसानी से आपके फोन की जानकारियां चुरा सकते हैं. आपके फोन में जो मैसेज आएगा वो कुछ इस तरह होगा, "Hey. Finally Secret WhatApp golden version has been leaked."  फौरन इसे देखकर डिलीट कर दें. व्हाट्सएप गोल्ड को बहुत ही शानदार तरीके से एडवर्टाइज किया गया है. ये बता कर कि इसे सेलिब्रिटीज यूज कर रहे हैं. इसमें वीडियों चैटिंग हो सकती है. एक साथ 100 फोटो भेजे जा सकते हैं और उन्हें भेजने के बाद तुरंत डिलीट करने का भी ऑप्शन है. इन हैकर्स को सबक सिखाने का एक ही तरीका है कि आप ऐसे जाल में न फंसे. इंतजार कर लें कंपनी के द्वारा एप के अपडेट आने का. एंड्रॉयड यूजर्स खासकर ऐसे झांसे में न आए. क्योंकि सबसे ज्यादा खतरा आपको है. इस स्टोरी को पढ़ने से पहले आपने अगर गलती से लिंक पर क्लिक कर दिया है तो फोन का एंटीडोड डाउनलोड कर लो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement