जेएनयू हिंसा के विरोध में बॉलीवुड से अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. सभी सेलेब्रिटी अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. इस मारपीट के विरोध में कई स्टार्स सड़क पर और कुछ माइक पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोगों को ऐसे हमलों की खुलकर आलोचना करनी चाहिए. वरुण अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का प्रमोशन करने मध्यप्रदेश पहुंचे थे. यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-
सिनेमा के कई बड़े नामों की चुप्पी के बीच वरुण धवन ने जेएनयू मसले पर क्या कहा?
उन्हें देश की पुलिस पर अब भी भरोसा है.


अब हम इस मुद्दे पर न्यूट्रल नहीं रह सकते हैं. आपको ऐसे हमलों की निंदा करनी होगी. यह खतरनाक और दुखद है कि चेहरे पर मास्क पहने लोग यूनिवर्सिटी में घुस जाते हैं और ये सब होता है. इस मुद्दे पर ट्विटर पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, उस पर मैं ध्यान नहीं दे रहा हूं. मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि पुलिस जेएनयू में हमला करने वालों को जल्द ही ढूंढ निकालेगी.
एक भारतीय होने के नाते मुझे पुलिस और न्याय प्रणाली पर पूरा यकीन है. मुझे उम्मीद है कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द अपने किए की सजा मिलेगी. हर कोई, खासतौर पर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे कैंपस में सुरक्षित रहें. शांति और स्थायित्व के लिए लोगों को एकजुट होना होगा. यहां बैठकर ये कहना बहुत आसान होता है कि ये गलत है, वो गलत है.

'स्ट्रीट डांसर 3D' की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, धर्मेश और राघव के साथ वरुण धवन.
5 जनवरी को कुछ नकाबपोश लोगों ने जेएनयू में घुसकर स्टूडेंट और प्रोफेसर मारा-पीटा. कैंपस में भी तोड़फोड़ की. इस हमले में कई स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना का पूरे देश में विरोध चल रहा है. न सिर्फ जनता बल्कि, राजनेता और बॉलीवुड भी खुलकर इस घटना का विरोध कर रहा है.
सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किसी काम के सिलसिले में विएतनाम थे. वहां कुछ लोगों ने उनसे कहा कि उनका देश नर्क से गुजर रहा है. सनी लियोनी ने इस घटना पर कहा कि जो हिंसा हो रही है, उससे हमारा भविष्य प्रभावित हो रहा है. हमारे बच्चे ये हिंसा देख और सीख रहे हैं.
अनुराग कश्यप, दीपिका पादुकोण, अनुभव सिन्हा, फरहान अख्तर, सुशांत सिंह, ऋचा चड्ढा, जीशान अयुब और स्वरा भास्कर जैसी सिनेमाई हस्तियां मुंबई के प्रोटेस्ट में हो रही हैं. वहीं अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू जैसे सेलेब्स ने अलग-अलग स्टेज से इस जेएनयू हिंसा को गलत बताया. हिंदी सिनेमा के कई बड़े नाम अब भी इस मसले पर कुछ नहीं बोले हैं. जनता उनकी चुप्पी पर कई सवाल खड़े कर रही है.
वरुण की इस साल एक और फिल्म 'कुली नंबर 1' आ रही है. फिल्म को उनके पापा और डायरेक्टर डेविड धवन ही बना रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि उनकी फिल्म के सेट पर प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था.
Video : जेएनयू हिंसा पर सुनील शेट्टी ने कहा, पॉलिटिक्स का पता नहीं, लेकिन कोई ऐसे स्टूडेंट्स को पीट नहीं सकता





















