The Lallantop

'गरीब हूं, लेकिन 10 हजार रुपये में खुद को नहीं बेचूंगी', अंकिता ने दोस्त से कहा था

अंकिता और उसके एक दोस्त की वॉट्सएप चैट सामने आई है.

Advertisement
post-main-image
अंकिता भंडारी (साभार: आजतक)

उत्तराखंड के अंकिता मर्डर केस (Ankita Murder Case) में एक और नया खुलासा हुआ है. अंकिता की कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई है, जिसमे अंकिता बता रही है कि उसपर रिजॉर्ट में आने वाले VIP गेस्ट को 'स्पेशल सर्विसेज' देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसी को लेकर अंकिता ने अपने दोस्त से बातचीत भी की थी. अंकिता ने एक मैसेज में अपने दोस्त को लिखा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हज़ार रूपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं.”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता और उसके दोस्त के बीच वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए. एक मैसेज में अंकिता ने बताया कि आरोपी पुलकित आर्य ने कथित तौर पर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. इसके बाद अंकिता से उसकी काफी कहासुनी भी हुई थी. अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि नशे में धुत एक मेहमान ने उसे जबरदस्ती गले लगाया था, लेकिन आरोपी अंकित गुप्ता ने उसे इस बारे में चुप रहने के लिए कहा और इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाने के लिए भी कहा. एक चैट में अंकिता ने लिखा, 

Advertisement

"आज अंकित मेरे पास आया और मुझसे कहा कि वह मुझसे कुछ बात करना चाहता है. मैं मान गई और अपने रिसेप्शन डेस्क के पास एक कोने में चली गई उसके साथ. वहां उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक मेहमान को 'स्पेशल सर्विसेज' दे सकती हूं? इसके लिए मुझे 10 हज़ार रूपये मिलेंगे. मैंने अंकित से कहा कि मैं गरीब हो सकती हूं लेकिन मैं खुद को आपके रिजॉर्ट में 10 हज़ार रूपये में नहीं बेचूंगी. मेरी बात सुनकर अंकित ने जवाब में कहा कि वो मुझे स्पेशल सर्विसेज देने के लिए नहीं कह रहा था. मुझसे पूछ रहा था कि क्या मैं ऐसी किसी लड़की को जानती हूं जो ये कर सकती है. लेकिन मुझे पता है कि अंकित ने मुझे ही ये सब करने को कहा था. उसे लगा था कि मैं पैसों का सुनकर हां बोल दूंगी."

एक दूसरे मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को यह भी बताया कि आर्य के कहने पर एक बार फिर से अंकित ने उससे कहा था, 

"अगर वह मेहमानों को स्पेशल सर्विसेज नहीं देगी तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा और दूसरी लड़की को काम पर रखा जाएगा."

Advertisement

ख़बर के मुताबिक अंकिता ने आगे कहा कि अगर अंकित एक बार फिर से ये बात करेगा तो वो रिजॉर्ट में काम नहीं करेगी. अंकिता ने आगे कहा, 

"ये लोग चाहते हैं कि मैं वेश्या (Prostitute)बन जाऊं."

इधर अंकिता के परिवार का कहना है कि कई दिनों से अंकिता फोन पर परेशान लगती थी, लेकिन उन्होंने इस बारे से ज्यादा बात नहीं की. बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी भी उसे रिजॉर्ट में छोड़ने गए थे. लेकिन एक महीने के भीतर ही इस वारदात में अंकिता की मौत हो गई. 

उत्तराखंड अंकिता मर्डर में BJP नेता के बेटे का नाम क्यों, पूरी कहानी

Advertisement