जीएसटी और नोटबंदी ने क्या अच्छा किया और क्या बुरा, ये तो बाद की बात है. मगर 6 जनवरी को उत्तराखंड में जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है. यहां राजधानी देहरादून में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का जनता दरबार लगा हुआ था. इसी दौरान एक व्यापारी वहां पहुंचा. उसने मंत्री के सामने अपनी तमाम दिक्कतें बताईं. बोला जीएसटी और नोटबंदी से वो बरबाद हो गया है. फिर जो बताया उससे सबके होश उड़ गए. कहा- मैं यहां जहर खाकर आया हूं. मैं मरना चाहता हूं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, देखें- घटना से बीजेपी कार्यालय में हड़कंप मच गया. कृषि मंत्री की ही कार से उसको दून हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ICU में तीन डॉक्टर्स की टीम उसके इलाज में लगी हुई है. सूत्रों से पता लगा है कि पीड़ित ने सल्फेट पाउडर खाया है. व्यापारी की पहचान प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है. पेशे से ट्रांसपोर्टर प्रकाश रहने वाले हल्द्वानी के हैं. इससे पहले कृषि मंत्री से गुहार लगाते हुए प्रकाश ने कहा कि जीएसटी लागू होने से उसके धंधे में मंदी आ गई है. वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. उसके पास बैंक से लिए लोन की ईएमआई चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं. साथ ही उसकी आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई है कि उसके पास अपने बच्चों की स्कूल की फीस चुकाने तक के लिए पैसा नहीं है. प्रकाश ने कहा कि वह अपनी इस समस्या से बेहद परेशान है. जिसके चलते वो जहर पीकर आया है. वहीं, कृषि मंत्री ने इसे विपक्ष की राजनीति से प्रेरित प्रायोजित हंगामा बताया है. हालांकि वो ये भी बोले कि मामले की जांच करवाके पीड़ित की मदद भी की जाएगी. खैर, जहर खाकर जान देने का ये प्रयास एकदम गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए. मगर सरकारों को भी इस व्यापारी और तमाम अन्य व्यापारियों को जीएसटी की वजह से जो दिक्कतें आ रही हैं. उन्हें तेजी से समझना चाहिए और उनका निदान करवाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- आलू किसानों का गुस्सा अब सीएम योगी के घर तक पहुंच गया है पापा की शिकायत करने पहुंचे बच्चे के साथ पुलिस ने जो किया वो दिल खुश कर देगा यूपी के मंत्री बोले- भगवा रंग से ऊर्जा मिलती है और कुछ घंटे बाद रंग गायब कहानी चारा घोटाले की, जिसने लालू को साढ़े तीन साल के लिए जेल पहुंचा दिया है नोट छापने वाली मशीनों के बीच बैठे, 50 और 200 का बंडल बना रहे आदमी की सच्चाई लल्लनटॉप वीडियो देखें-
बीजेपी मंत्री के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचा व्यापारी, आईसीयू में भर्ती
जीएसटी और नोटबंदी से था नाराज, वीडियो हुआ वायरल.
Advertisement

उत्तराखंड के मंत्री के सामने जहर खाकर पहुंचा व्यापारी.
Advertisement










