The Lallantop

UP: भाई ने भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, CCTV में जो रिकॉर्ड हुआ, देख पाना मुश्किल है

Saharanpur में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. फिर उसकी पत्नी को भी मारा. और पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.

Advertisement
post-main-image
जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया (फोटो: आजतक)

एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में एक शख्स ट्रैक्टर पर बैठा है. पास में एक और बुजुर्ग शख्स खड़ा है. एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी है. बीच में एक गड्ढा है. आसपास ईंट का ढेर रखा हुआ है. तभी अचानक ट्रैक्टर पर बैठा शख्स दूसरे शख्स की तरफ तेजी से ट्रैक्टर चलाते हुए लाता है. और शख्स को ट्रैक्टर से कुचल देता है. घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है. और ट्रैक्टर चढ़ाया गया है जमीन विवाद को लेकर. ट्रैक्टर चढ़ाने वाला आरोपी पीड़ित का सगा भाई है. घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना को लेकर इलाके के SP ने भी बात की है. 

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक से जुड़े राहुल कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सहारनपुर के तिवाया गांव की है. गांव में रहने वाले दो भाई रामकुमार (बड़ा भाई) और ओमकुमार (छोटा भाई) के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. इसी को लेकर दोनों के बीच 29 मार्च को फिर से कहासुनी हुई. इस दौरान रामकुमार ने गुस्से में ओमकुमार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. घटना में ओमकुमार बुरी तरह से घायल भी हो गया. ओमकुमार पर ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद रामकुमार ने उसकी पत्नी पर भी हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गई.

घटना के तुरंत बाद ओमकुमार और उनकी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद ओमकुमार के बेटे अमित ने गागलहेड़ी पुलिस थाने में घटना को लेकर रामकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: पुलिस दंग रह गई, जमीन के लिए भाई को मारा, फिर दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली!

पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी मामले को लेकर एक भाई ने दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था. घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दर्ज की गई शिकायत और घटना के CCTV फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. SP ने आगे बताया कि दोनों सगे भाई हैं. घायल शख्स की हालात स्थिर है.

वीडियो: कुलदीप यादव और ऋषभ पंत की जुगलबंदी ने बटलर को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Advertisement

Advertisement