उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया है. यहां नूडल्स खाने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. और उसके परिवार के पांच लोग बीमार हो गए. जिनका पीलीभीत के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पीलीभीत में नूडल्स खाने से नाबालिग की मौत, परिवार के 5 लोग बीमार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में फूड पॉइजनिंग का एक मामला सामने आया है. यहां नूडल्स खाने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. और परिवार के पांच लोग बीमार हो गए, जिनका इलाज चल रहा है.

यह घटना पीलीभीत के पूरनपुर इलाके की है. इस इलाके में रहने वाले मनिराज की बेटी सीमा की शादी देहरादून में हुई थी. सीमा एक महीने पहले अपने बेटे रोहन और विवेक के साथ मायके आई थी. और तभी से यहीं रह रही थी. 9 मई की रात मनिराज के घर में नूडल्स और चावल बने थे. सीमा और उसके बेटों के अलावा उसके परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी नूडल्स चावल खाया. जिसके बाद सीमा और उसके बेटों सहित परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. अगले दिन सुबह इलाज के लिए सबको गांव के क्लीनिक में भर्ती कराया गया. हालात में सुधार के बाद सभी वापस घर लौट गए. लेकिन 10 मई की रात फिर से सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन लोगों को उल्टी के साथ दस्त शुरु हो गया. और 11 मई की सुबह रोहन की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें - मसालों के नाम पर फूड कलर तो नहीं खा रहे आप? जानें इसके क्या नुकसान हो सकते हैं
इसके बाद परिवार के पांच अन्य लोगों को पीलीभीत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया. पीलीभीत (CHC) के डॉक्टर राशिद के मुताबिक,
11 मई को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के साथ पांच लोगों को यहां भर्ती कराया गया था. जिसमें एक और नाबालिग विवेक की हालत गंभीर थी. इसलिए उसे बरेली जिले के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.
बाकी चार लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है.
इससे पहले 9 मार्च को फूड पॉइजनिंग से ग्रेटर नोेएडा के एक हॉस्टल में रहने वाले 100 स्कूली बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह घटना ग्रेटर नोएडा की आर्यन रेसीडेंसी और लॉयड हॉस्टल की थी.
वीडियो: उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर BJP समर्थक ने जो कहा, वो CM योगी को रास न आएगा!










