The Lallantop

अपने पिटबुल को टहलाने निकला था मालिक, पड़ोसी ने खूनी खेल कर दिया!

डॉक्टर के यहां क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
पिटबुल की हुई मौत (इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने पिटबुल कुत्ते की हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है. जहां एक युवक ने गंडासे से हमला कर एक फीमेल पिटबुल की हत्या कर डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मामला गुरुवार, 23 मार्च की सुबह का है. मुजफ्फरनगर के चरथावल स्थित आलमगीरपुर गांव के रहने वाले नितिन पुंडीर के पास पिटबुल ब्रीड का एक कुत्ता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन ने कुत्ते का नाम जिम्मी रखा हुआ था. नितिन ने बताया कि वो अपने पिटबुल को रोज सुबह शौच के लिए टहलाने ले जाते थे. गुरुवार सुबह जब वो अपने घर से बाहर निकले तो उनके पड़ोसी रवि ने पिटबुल पर हमला कर दिया. वो भी गंडासे से. जिसके कारण पिटबुल की मौत हो गई.

Advertisement
कई बार किया हमला

नितिन घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने गए. अपनी शिकायत में नितिन ने पुलिस को बताया कि रवि ने उनके कुत्ते जिम्मी पर कई बार गंडासे से हमला किया. हमले के कारण जिम्मी ने दम तोड़ दिया. नितिन ने बताया कि हमने की वजह से जिम्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद वो उसे सरकारी पशु चिकित्सालय ले गए. लेकिन वहां जिम्मी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 

नितिन ने पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने पिटबुल के शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 429 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कुत्ते ने भौंका तो मार दिया

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक शख्स ने अपनी जान-पहचान की एक महिला के पालतू कुत्ते ही हत्या कर दी थी. कारण ये था कि कुत्ते ने उस पर भौंक दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने कुत्ते के भौंकने पर उस पर फावड़े से हमला कर दिया था. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में IPC की कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की बात कही थी.     

वीडियो: आरिफ से सारस बिछड़ा तो पहले ही दिन कांड हो गया, वन विभाग पर भड़के लोग

Advertisement