The Lallantop

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के खिलाफ चीन-पाकिस्तान लाए UN में प्रस्ताव, अमेरिका ने पानी फेर दिया

चीन और पाकिस्तान साथ में मिलकर संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव लेकर आए थे. इसमें बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और मजीद ब्रिगेड पर बैन लगाने की मांग की गई थी. लेकिन अमेरिका, यूके और फ्रांस ने मंसूबों पर पानी फेर दिया.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में BLA पर बैन लगाने की मांग की थी. (Photo: File/Reuters)

अमेरिका, यूके और फ्रांस ने मिलकर चीन और पाकिस्तान के एक संयुक्त प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र (UN) में पास होने से रोक दिया. इस प्रस्ताव में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और मजीद ब्रिगेड पर बैन लगाने की मांग की गई थी. अमेरिका और उसके साथी देशों ने प्रस्ताव पर रोक लगाते हुए कहा कि इन संगठनों पर बैन लगाने के लिए पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि अमेरिका ने पिछले ही महीने इन दोनों समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार चीन और पाकिस्तान ने यूनाइटेड नेशंस के 1267 रिजीम के तहत BLA और मजीद ब्रिगेड पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. बता दें कि 1267 रिजीम के तहत UN में अल-कायदा, तालिबान और ISIL जैसे संगठनों पर बैन लगाया गया है. प्रतिबंधों के तहत इन संगठनों और उससे जुड़े लोगों को यात्रा करने और उन्हें हथियार बेचने पर रोक लगाई जाती है. साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने का भी नियम है.

पाकिस्तान ने दिया था सीमा पार आतंकवाद का हवाला

इससे पहले बुधवार को चीन और पाकिस्तान की ओर से संयुक्त रूप से यह प्रस्ताव पेश किया गया था. इसे पेश करते हुए UN में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि इफ्तिखार अहमद ने कहा था कि ISIS-K, अलकायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, BLA और उसकी मजीद ब्रिगेड अफगानिस्तान से सीमा पार हमले कर रहे हैं. अफगानिस्तान से होने वाला आतंकवाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है. पाकिस्तानी राजदूत ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से भी आतंकवाद पर रोक लगाने की मांग की. इफ्तिखार अहमद ने UN की सिक्योरिटी काउंसिल में कहा,

Advertisement

पाकिस्तान और चीन ने संयुक्त रूप से 1267 प्रतिबंध समिति के सामने BLA और मजीद ब्रिगेड पर बैन लगाने का अनुरोध किया है. हमें उम्मीद है कि काउंसिल उनकी आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस पर जल्द कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- चाबहार पर अमेरिका की पाबंदी: भारत की इन 5 बड़ी कंपनियों और 5 दिग्गज शख्सियतों पर होगा सबसे बुरा असर

अमेरिका ने घोषित किया था आतंकवादी संगठन

गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले महीने BLA और उससे जुड़े मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था. इन संगठनों को 2019 में पहली बार Specially Designated Global Terrorist (SDGT) घोषित किया गया था. इन्होंने पाकिस्तान में हुए कई हमलों की जिम्मेदारी ली है. इनमें आत्मघाती बम विस्फोट समेत कई हाई-प्रोफाइल हमले शामिल हैं.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: सऊदी अरब-पाकिस्तान के डील के पीछे क्या ट्रंप की कोई भूमिका है? MBS भारत के खिलाफ जा रहे?

Advertisement