The Lallantop

सिर का घाव दिखाने युवक 'डॉक्टर' के पास गया, लौटा तो टांके के नाम पर स्टेपलर पिनें ठुकी हुई थीं

Nawada head stapler Pins stitches video: इस मरीज का एक वीडियो अब वायरल हो गया है. इसमें उसके सिर में स्टेपलर की पिनें लगी दिख रही हैं. वो कह रहा है कि ऐसा डॉक्टर ने किया. लेकिन ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों को भी लोग डॉक्टर बोल देते हैं. इसलिए ये जांच का विषय है कि मरीज के साथ ऐसा किसने किया है.

Advertisement
post-main-image
शख्स के सिर में डॉक्टर ने तीन पीन लगाई है. (फोटो-इंडिया टुडे)

बिहार के नवादा में एक शख्स सिर की चोट लेकर अस्पताल गया था. यही सोचकर की वहां मरम-पट्टी अच्छे से हो जाएगी. इलाज मिल जाता. घाव भर जाता. बस सुई और धागे से टांका ही लगवाना था. लेकिन जब मरीज हॉस्पिटल गया, तो उसके सिर में टांका लगाने के लिए स्टेपलर की पिने ठोक दी गईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मरीज का एक वीडियो अब वायरल हो गया है. इसमें उसके सिर में स्टेपलर की पिनें लगी दिख रही हैं. वो कह रहा है कि ऐसा डॉक्टर ने किया. लेकिन ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों को भी लोग डॉक्टर बोल देते हैं. इसलिए ये जांच का विषय है कि मरीज के साथ ऐसा किसने किया है.

ये मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नरोमुरार गांव का है. इंडिया टुडे से जुड़े सुमित भगत की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मार्च को गांव के ही रहने वाले एक युवक का एक्सीडेंट हो गया था. हादसे की वजह से उसके सिर पर गहरा घाव आ गया. खून रुक जाए, इंफेक्शन ना फैले और बेहतर इलाज मिल जाए इसलिए वो गणेश नगर स्थित एक कथित डॉक्टर के पास गया था.

Advertisement

डॉक्टर होते ही बीमारियों और चोटों का इलाज करने के लिए है. लेकिन पीड़ित इस बात से बिल्कुल अंजान था कि इलाज के नाम पर उसके साथ क्या होने वाला है. जब वो डॉक्टर के पास चोट का इलाज कराने के लिए आया तो कथित डॉक्टर ने उसके सिर में स्टेपलर में लगने वाली पिनें फिक्स कर दीं. 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि घाव को भरने के लिए कथित डॉक्टर ने उसके सिर में तीन पिन लगाई हैं. ड्रेसिंग सही से नहीं की गई है. घाव को सही से कवर भी नहीं किया, जिससे इंफेक्शन अंदर जा सकता है. वीडियो में चोट पर एंटीबैक्टीरियल बीटाडीन भी नहीं दिख रही है.

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या डॉक्टर के पास तजुर्बा नहीं था टांके लगाने का? क्या डॉक्टर को पता नहीं था कि ये प्रैक्टिस कई इंफेक्शन को बुलावा दे सकती है? या उन्हें ये नहीं मालूम था कि इन पिन को निकालना भी होगा? या फिर वो डॉक्टर ही नहीं था?

Advertisement

इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, उनकी डिग्री और नाम क्या है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

वीडियो: पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG संकट में PNG Cylinder को लेकर क्या सुझाव दिया?

Advertisement