‘हर भले आदमी की एक रेल होती है. जो मां के घर की ओर जाती है. सीटी बजाती हुई. धुआं उड़ाती हुई.’ आलोक धन्वा की ये कविता बताती है कि भारतीय रेलवे किस कदर और कितनी आत्मीयता से हमारी स्मृति में बसा है. यह देश की लाइफ लाइन है. रोज लाखों यात्री इसके सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं. यात्रियों की सुविधा और जरूरतों के हिसाब से रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव करता रहता हैं. ऐसे ही कुछ बदलाव किए गए हैं. हम उन ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जिनका नंबर और कैटेगरी बदल गया है.
रेलवे ने इन ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी बदल दिए, यात्रीगण कृपया जान लें
Indian Railway ने कुछ ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव किया है. हावड़ा से चलने वाली कई ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं और उनको सुपरफास्ट कैटेगरी से मेल/एक्सप्रेस में बदल दिया गया है. इस लिस्ट में हावड़ा देहरादून सुपरफास्ट, हावड़ा जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस और हावड़ा प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल हैं.


इंडिया टुडे से जुड़े उदय गुप्ता से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13027/12328 (हावड़ा देहरादून सुपर फास्ट एक्सप्रेस) का नंबर अब 14 अप्रैल से बदलकर 13035/13036 हो जाएगा. इस ट्रेन की कैटेगरी भी बदल गई है. अब इसको सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस की कैटेगरी में डाल दिया गया है.
गाड़ी संख्या 12369/12370 (हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस) का नया नंबर अब 13037/13038 हो जाएगा. इस ट्रेन की कैटेगरी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस हो जाएगी. यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी. 13 अप्रैल को हावड़ा से इस ट्रेन का नंबर बदल जाएगा. वहीं देहरादून से खुलने वाली ट्रेन का नंबर 14 अप्रैल को बदलेगा.
गाड़ी संख्या 12331/12332 (हावड़ा जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस) का नंबर बदलकर अब 13041/13042 हो जाएगा. इस ट्रेन को सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस की कैटेगरी में डाल दिया गया है. हावड़ा की तरफ से ट्रेन का नंबर 14 अप्रैल से बदलेगा. वहीं जम्मू तवी की ओर से ट्रेन का नंबर 16 अप्रैल से बदलेगा.
गाड़ी संख्या 12333/12334 (हावड़ा प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस) का नंबर बदलकर 13047/13048 हो गया है. साथ ही इसको सुपरफास्ट कैटेगरी से मेल/एक्सप्रेस में बदल दिया गया है.
इसके अलावा हावड़ा से कालका के बीच चलने वाली वाली 12311 अप /12312 डाउन कालका मेल का ट्रेन नंबर बदलकर 13051/13052 कर दिया गया है. इस ट्रेन की कैटेगरी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी गई है.
वीडियो: भारतीय खिलाड़ियों को रेलवे के अधिकारियों ने घंटों क्यों इंतज़ार करवाया?











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)




