The Lallantop

वर्ल्ड चैंपियन रेसर की बेटी को गोली मार दी गई

बेटी भी एथलीट थी. स्कूल के लिए खेलती थी. हॉस्पिटल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

Advertisement
post-main-image
टायसन गे की बेटी भी एथलीट थीं, जो स्कूल के लिए खेलती थीं. Reuters
ओलंपिक एथलीट हैं टायसन गे. अमेरिका के हैं. और फर्राटा दौड़ में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं. उनकी बेटी ट्रिनिटी गे को गोली मार दी गई. ट्रिनिटी की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है. गोली ट्रिनिटी के गले में लगी थी. ट्रिनिटी भी एक एथलीट थीं और लाफ़ेयेत हाईस्कूल के लिए खेला करती थीं, जहां वो पढ़ाई करती थीं.
ट्रिनिटी के गोली गर्दन में लगी.
ट्रिनिटी
केंटुकी हाईस्कूल एथलेटिक्स एसोसिएशन की कमिश्नर जूलियन टैकेट ने ट्विटर पर लिखा, 'एक प्रतिभाशाली ज़िंदगी का इतना दुखद अंत हुआ है.'
गोली कैसे लगी, ये तो अभी तो पूरी तरह से क्लियर नहीं है, लेकिन बताया ये जा रहा है कि एक रेस्टोरेंट की कार पार्किंग में गोली चली. वहां दो गाड़ियों में लोग सवार थे और गोलीबारी कर रहे थे. इसी फायरिंग में ट्रिनिटी को गोली लगी. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया न जा सका.
अमेरिका में लेक्जिंगटन पुलिस का कहना है कि सुबह चार बजे के करीब यूनिवर्सिटी ऑफ केंटुकी के पास एक रेस्‍टोरेंट की पार्किंग में लोगों ने दो गाड़ियों के बीच गोली चलने की आवाज सुनी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक गाड़ी को पकड़ लिया. उसमें दो लोग थे, उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को यकीन नहीं है कि ट्रिनिटी इन दोनों ही गाड़ियों में से किसी में थी. दूसरी गाड़ी की तलाश की जा रही है.
टायसन गे पिछले तीन ओलंपिक में शामिल हो चुके हैं. वो 2012 के लंदन ओलंपिक में 400 मीटर रिले दौड़ जीतने वाली टीम का हिस्‍सा थे. 2013 में स्‍टेरॉयड लेने के जुर्म में उनसे मेडल छीन लिया गया था. टायसन गे के नाम अमरीका में 100 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड है. और वो उसेन बोल्ट के बाद 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे हैं. चार बार अमेरिकन चैंपियन रह चुके हैं. टायसन गे ने हाल ही में रियो ओलंपिक खेलों में 100 मीटर रिले दौड़ में अमरीका की तरफ़ से हिस्सा लिया था.


ये भी पढ़ें

अफसोस, ये चैंपियन एथलीट मर जाना चाहती है और ऐसा हो भी सकता है

पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक से फ्लाइट में बदसलूकी, फिर कहा "स्वीटहार्ट चिल'

स्कैंडल्स पर पंच मार मार के दिवालिए हुए माइक टायसन

 

Advertisement
Advertisement