The Lallantop

तेहरान पहुंचेगा जब्त हुआ 57 हजार करोड़ रुपया, US-ईरान के बीच दोहा में बातचीत सफल

US-Iran Doha talks: ईरान का कहना है कि दोहा में हुई बातचीत सफल रही. दोनों पक्षों के बीच टेक्निकल मुद्दों पर बात हुई. जिसमें तय हुआ कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में ट्रैफिक वापस लाया जाए और ईरान के फ्रोजेन एसेट रिलीज़ किए जाएं.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका की ओर से स्टीव विट्कॉफ (लेफ्ट) और ईरान की ओर से काज़िम ग़रीबाबादी (राइट) दोहा में डेलीगेशन लीड कर रहे थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत में अपने 6 बिलियन डॉलर के फ्रोजेन एसेट रिलीज़ करने और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में ट्रैफिक फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।
  • दोहा में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में सम्पन्न हुई, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच प्रत्यक्ष संवाद की स्थिति कमी और दोनों पक्षों के बीच तकनीकी मुद्दों की जरूरत थी।
  • बातचीत के परिणामस्वरूप एक कम्युनिकेशन चैनल स्थापित किया गया है और अगली बैठक 9 जुलाई के बाद रखी गई है, जिसका उद्देश्य समझौतों की निगरानी और आगे की वार्ता को सुनिश्चित करना है।

ईरान ने बताया है कि अमेरिका और इसके बीच कतर की राजधानी दोहा में अप्रत्यक्ष बातचीत सफल रही (US-Iran doha talks). इस दौरान दो अहम मुद्दों पर बात हुई जिसका ज़िक्र दोनों देशों के बीच साइन हुए मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग में भी है (US-Iran MoU). ईरान के फ्रोजेन एसेट (अमेरिका में जब्त संपत्ति) और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज. ईरान का कहना है कि उसके 6 बिलियन डॉलर (57 हजार करोड़ रुपये) रिलीज़ किए जाएंगे. 

Advertisement

ईरानी मीडिया एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच टेक्निकल मुद्दों पर बातचीत ‘पॉजिटिव’ रही. लेकिन ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई. 1 जुलाई की बैठक में, ईरान की ओर से डिप्टी विदेश मंत्री काज़िम ग़रीबाबादी और अमेरिका की ओर से स्पेशल एन्वॉय स्टीव विट्कॉफ और जेरेड कुशनर डेलीगेशन लीड कर रहे थे. हालांकि दोनों देशों के प्रतिनिधि एक-दूसरे के सामने नहीं बैठे. मध्यस्थता के ज़रिए ये बातचीत पूरी हुई.  

ईरान ने क्या बताया?

ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री ने बताया कि ईरान के 6 बिलियन डॉलर फ्रोजेन एसेट को रिलीज़ किया जाएगा, जिससे तेहरान अपने खर्चे निकाल सके. उन्होंने ये भी बताया कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में ट्रैफिक लाने की फिर से कोशिश की जाएगी. एक कम्युनिकेशन चैनल भी बनाया गया है. ताकि अगर कोई पक्ष एग्रीमेंट का उल्लंघन करता है या उसपर चर्चा करनी हो तो एक ज़रिया हमेशा खुला रहे. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और कतर इसकी मध्यस्थता कर रहे थे. कतर के विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों पक्षों की बातचीत में ‘पॉजिटिव ग्रोथ’ दिखी है. बैठक की अगली तारीख 9 जुलाई के बाद रखी जाएगी. 9 जुलाई को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने कहा दोहा में होगी बातचीत, ईरान ने इनकार कर दिया, दोनों के बीच ये चल क्या रहा है?

अमेरिका ने क्या कहा?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन ये ईरान पर निर्भर करता है कि आगे कैसी चलेगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल बातचीत का केंद्र स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज है और न्यूक्लियर मुद्दे पर आगे चर्चा की जाएगी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और अमेरिकी डेलीगेशन एक ही जगह पहुंचे. मगर कतर के लीडर्स से अलग-अलग कमरे में उनकी मुलाकात हुई. अमेरिका ने बताया कि उसने स्टीव विट्कॉफ और जेरेड कुशनर को हाई-लेवल मीटिंग के लिए भेजा है. मगर उसने ये साफ नहीं किया कि ये इनडाइरेक्ट बातचीत थी. जबकि ईरान ने साफ़ तौर पर कहा कि बातचीत पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में हुई है.  

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर टूट जाएगा?

Advertisement